Home Technology Facebook पर कब वीडियो पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा व्यूज आते हैं?...

Facebook पर कब वीडियो पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा व्यूज आते हैं? जानें पूरा हिसाब

0

Facebook पर वीडियो पोस्ट करने के बाद अगर व्यूज उम्मीद के मुताबिक नहीं आते हैं तो इसकी वजह हमेशा कंटेंट की क्वालिटी नहीं होती है. कई बार वीडियो पोस्ट करने का सही समय भी इसकी पहुंच और शुरुआती engagement पर असर डालता है. हालांकि, सभी क्रिएटर्स के लिए एक ही समय सबसे बेहतर नहीं माना जाता है. अलग-अलग ऑडियंस के ऑनलाइन आने का पैटर्न अलग होता है. इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फेसबुक पर कब वीडियो पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा व्यूज आएंगे.

सुबह का समय क्यों हो सकता है फायदेमंद?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई सोशल मीडिया एनालिसिस में Facebook पर सुबह के घंटे अच्छे engagement वाले समय के रूप में सामने आए हैं. खासकर सप्ताह के दिनों में सुबह 8 बजे से दोपहर तक का समय वीडियो पोस्ट करने के लिए अच्छा शुरुआती स्लॉट माना जाता है. एक हालिया एनालिसिस में सुबह 9 बजे को खास तौर पर पोस्ट करने के लिए एक सही समय बताया जाता है.

अगर आपकी ऑडियंस नौकरी या पढ़ाई करती है तो सुबह उठने के बाद और काम शुरू करने से पहले लोग सोशल मीडिया चेक करते हैं. इसलिए सुबह 8 से 11 बजे के बीच वीडियो पोस्ट करके टेस्ट करना एक सही तरीका माना जाता है.

यह भी पढ़ें: किस समय YouTube Shorts पोस्ट करने पर आते हैं सबसे ज्यादा व्यूज?

शाम का समय भी हो सकता है गेमचेंजर

भारत में मनोरंजन, न्यूज, कॉमेडी और शॉर्ट वीडियो जैसे कंटेंट के लिए शाम का समय भी बहुत जरूरी होता है. काम या पढ़ाई खत्म होने के बाद लोग फोन पर ज्यादा समय बिताते हैं. कुछ 2026 के एनालिसिस शाम 6 से 8 बजे के बीच Facebook पर पोस्ट करने को शुरुआती टेस्टिंग विंडो के तौर पर सुझाते हैं. इसलिए अगर आपका कंटेंट मनोरंजन या वायरल वीडियो कैटेगरी में है तो इस समय को जरूर आजमाना चाहिए.

कौन से दिन वीडियो डालना बेहतर?

दरअसल, जानकारी के अनुसार, नॉर्मल आंकड़ों में मंगलवार से गुरुवार तक Facebook पर engagement ज्यादातर बेहतर दिखाई देती है. बुधवार को कई स्टडी में अच्छे परफॉर्मेंस वाला दिन बताया गया है. ऐसे में आप भी एक आसान शेड्यूल से शुरुआत कर सकते हैं.

असली राज Facebook Insights में छिपा है

सबसे जरूरी बात ये है कि दूसरों के बताए समय को आंख बंद करके फॉलो न करें. आपके Facebook पेज की ऑडियंस किस समय सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है, इसके डेटा को चेक करना सही तरीका माना जाता है.

लगातार कुछ हफ्तों तक अलग-अलग समय पर वीडियो पोस्ट करें और देखें कि किस स्लॉट में ज्यादा views, watch time, reactions, comments और shares मिलते हैं. जिस समय लगातार बेहतर रिजल्ट्स आएं, उसी समय को अपने शेड्यूल में लाना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

फोन अपडेट करने के बाद Restart करना जरूरी है? जानिए पूरी सच्चाई

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version