- चीन की Moonshot AI ने Kimi K3 मॉडल पेश किया.
- Kimi K3 में 2.8 ट्रिलियन पैरामीटर, MoE तकनीक है.
- Kimi K3 OpenAI से कम खर्चीला मॉडल है.
- हालांकि, OpenAI का इकोसिस्टम अभी भी आगे है.
चीन की AI स्टार्टअप Moonshot AI ने Kimi K3 नाम का नया मॉडल पेश करके टेक इंडस्ट्री में हलचल बढ़ा दी है. मॉडल की चर्चा इतनी तेजी से हुई कि कुछ ही दिनों में अमेरिका की AI बढ़त को लेकर भी सवाल उठने लगे. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या China AI की रेस में US के करीब पहुंच गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि China का Kimi K3 vs OpenAI के बीच AI रेस में कौन आगे है.
Kimi K3 क्या है?
Moonshot AI का Kimi K3 एक बड़ा AI मॉडल है, जिसमें कुल 2.8 ट्रिलियन पैरामीटर हैं. इसे अब तक जारी किए गए सबसे बड़े ओपन मॉडल के तौर पर पेश किया गया है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हर बार मॉडल के सभी 2.8 ट्रिलियन पैरामीटर इस्तेमाल होते हैं. Kimi K3 में Mixture of Experts यानी MoE तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.
इसमें 896 छोटे एक्सपर्ट नेटवर्क हैं, जिनमें से किसी एक काम के लिए सिर्फ 16 एक्टिव किए जाते हैं. इससे इतने बड़े मॉडल को चलाने के लिए जरूरी कंप्यूटिंग कम रखी जा सकती है. मॉडल एक बार में करीब 10 लाख टोकन तक का टेक्स्ट पढ़ और याद रख सकता है. इससे लंबे कोडबेस या बड़ी संख्या में लीगल डॉक्यूमेंट्स जैसे कंटेंट को एक साथ समझने में मदद मिल सकती है.
China का Kimi K3 vs OpenAI के बीच AI रेस में कौन आगे है?
Moonshot AI ने खुद माना है कि Kimi K3 ओवरऑल परफॉर्मेंस में OpenAI के नए GPT-5.6 Sol और Anthropic के Claude Fable 5 से पीछे है, हालांकि अंतर बहुत बड़ा नहीं है. टेस्टिंग में Kimi K3 ने Claude Opus 4.8 और OpenAI GPT-5.5 जैसे मॉडल्स को कड़ी टक्कर दी, कुछ कोडिंग बेंचमार्क में इसने दोनों से बेहतर प्रदर्शन भी किया. Arena AI की एक रैंकिंग में यह फ्रंट-एंड वेब डेवलपमेंट में Claude Fable 5 से आगे पहले नंबर पर रहा.यही वजह है कि Kimi K3 को लेकर AI इंडस्ट्री में चर्चा तेज हुई है.
यह भी पढ़ें – 2026 के अपकमिंग Smartphones की पूरी लिस्ट, देखें कब होंगे लॉन्च
China का Kimi K3 vs OpenAI कीमत और पहुंच
Kimi K3 की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत भी है. Moonshot AI इनपुट के लिए 1 मिलियन टोकन पर 3 डॉलर और आउटपुट के लिए 15 डॉलर चार्ज कर रहा है. वहीं GPT-5.6 Sol के लिए OpenAI की कीमत 5 डॉलर और 30 डॉलर है. इसके अलावा Kimi K3 के पूरे मॉडल वेट्स को सार्वजनिक करने की भी योजना है. इससे डेवलपर्स हर बार क्लाउड सर्विस के लिए भुगतान करने की जगह इसे अपने सर्वर पर चला सकेंगे.
OpenAI अभी भी क्यों मजबूत है?
China की AI स्टार्टअप Moonshot AI का Kimi K3 मॉडल लॉन्च होते ही AI इंडस्ट्री में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. इस मॉडल ने अपनी क्षमता, ओपन-वेट अप्रोच और कम कीमत की वजह से सबका ध्यान खींचा है. Kimi K3 की बढ़ती चर्चा के बाद भी OpenAI की बढ़त खत्म नहीं हुई है. GPT-5.6 के साथ ChatGPT, कोडिंग टूल्स, फाइल हैंडलिंग, वेब ब्राउजिंग और एंटरप्राइज फीचर्स का पूरा इकोसिस्टम मौजूद है. Kimi K3 अभी इन सभी सुविधाओं और पॉलिश के स्तर पर पीछे है. चीन का फोकस ज्यादा सस्ता और ओपन AI उपलब्ध कराने पर है, जबकि अमेरिका अभी भी फ्रंटियर AI रिसर्च, सेमीकंडक्टर डिजाइन, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और कमर्शियलाइजेशन में मजबूत स्थिति में है.
यह भी पढ़ें – फोन अपडेट करने के बाद Restart करना जरूरी है? जानिए पूरी सच्चाई



