Home Technology कल रिटायर हो जाएंगे Tim Cook! जानें कंपनी के वो प्रोडक्ट्स जिसने...

कल रिटायर हो जाएंगे Tim Cook! जानें कंपनी के वो प्रोडक्ट्स जिसने इनके सफर को बनाया यादगार

0

करीब 15 साल तक Apple की कमान संभालने के बाद Tim Cook अब कंपनी के CEO पद से हटने की तैयारी में हैं. जानकारी के अनुसार, कल यानी 31 अगस्त को कंपनी में उनका आखिरी दिन होगा. बता दें कि इससे पहले Steve Jobs ने कंपनी की कमान संभाली थी लेकिन 2011 के बाद से टिम कुक कंपनी को लेकर आ रहे थे. टिम कुक के दौर में कंपनी ने कई नए मुकाम भी हासिल किए हैं. इसी कड़ी में आज हम कंपनी के ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने टिम कुक के सफर को काफी यादगार बनाया है.

नई जनरेशन वाला मैकबुक

आपको बता दें कि 2020 में Apple ने Mac कंप्यूटरों में Intel प्रोसेसर की जगह अपने डिजाइन किए हुए Apple Silicon चिप्स का इस्तेमाल करना शुरू किया था जो कि टिम कुक के दौर की एक बड़ी उपलब्धि में शामिल हो चुका है. इन चिप्स ने बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ बेहतर पावर एफिशिएंसी भी देने का काम किया है जो यूजर्स को काफी पसंद भी आ रहा है. आगे चलकर कंपनी ने इन चिप्स का इस्तेमाल iPad Pro और iPad Air जैसे डिवाइसों में भी किया है.

यह भी पढ़ें: Apple यूजर्स को झटका! TV और One सब्सक्रिप्शन हुए महंगे, जानें कितनी बढ़ी कीमत

कंपनी का छोटा सा ब्लूटूथ ट्रैकर

टेक्नोलॉजी की दुनिया में ज्यादातर लोग स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी कड़ी में एप्पल एयरटैग कंपनी का एक बेहतरीन डिवाइस साबित हुआ है. हालांकि, इसका साइज बहुत छोटा है लेकिन ये लोगों को काफी पसंद आता है. बता दें कि ये एक Bluetooth बेस्ड ट्रैकर है जिसकी मदद से यूजर चाबी, बैग, सामान या दूसरी जरूरी चीजों की लोकेशन पता कर सकते हैं. इसके अलावा बता दें कि AirTag को Apple के Find My नेटवर्क से जोड़ने की वजह से ये काफी ज्यादा फायदेमंद बन जाता है.

कंपनी की स्मार्टवॉच

जानकारी के अनुसार, कंपनी ने 2015 में पहली बार Apple Watch को बाजार में उतारा था. इस प्रोडक्ट को मार्केट में काफी बेहतरीन रिस्पांस भी मिला जिससे ये प्रोडक्ट कंपनी के लिए एक बेहतरीन डिवाइस बन गया. बता दें कि एप्पल वॉच में यूजर्स को कई सारे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल जाते हैं जिनका यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

Cook की सबसे बड़ी विरासत क्या रही?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Tim Cook के दौर में Apple ने खुद को केवल प्रीमियम हार्डवेयर बनाने वाली कंपनी के रूप में सीमित नहीं रखा. वियरेबल्स से लेकर वायरलेस ऑडियो, कस्टम चिप्स, डिजिटल सर्विसेज और स्पैटियल कंप्यूटिंग तक कंपनी ने अपना दायरा काफी बढ़ाया.

Steve Jobs ने Apple को जिन प्रोडक्ट्स के दम पर नई पहचान दी थी, Cook ने उसी नींव को एक विशाल और आपस में जुड़े टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में बदलने का काम किया है. यही उनके करीब 15 साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जाती है.

यह भी पढ़ें:

ऐप से कंट्रोल के अलावा कौन-कौन से फीचर्स के साथ आते हैं Smart Fan? चेक करें लिस्ट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version