Home Technology काम वाली बाई से लेकर रेंट पर सामान तक…जिंदगी आसान कर देंगे...

काम वाली बाई से लेकर रेंट पर सामान तक…जिंदगी आसान कर देंगे ये Apps

0

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में नौकरी, परिवार और घर के कामों को एक साथ संभालना आसान नहीं है. सफाई, बर्तन, कपड़े, किचन की तैयारी से लेकर घर के छोटे-मोटे कामों तक के लिए हर किसी को कभी न कभी मदद की जरूरत पड़ती है, लेकिन भरोसेमंद हाउस हेल्प ढूंढना भी अपने आप में एक चुनौती है. ऐसे में टेक्नोलॉजी ने इस काम को काफी आसान बना दिया है. अब मोबाइल ऐप्स के जरिए घर के कामों के लिए मदद बुक करने से लेकर फर्नीचर और जरूरी सामान किराए पर लेने तक की सुविधा मिल रही है. तो आइए आज हम आपको ऐसे ऐप्स के बारे में बताते हैं, जो काम वाली बाई से लेकर रेंट पर सामान तक डेली लाइफ के कामों को थोड़ा आसान बना सकते हैं. 

बिजी लाइफ में काम आएंगे ये स्मार्ट Apps

1.  RentoMojo – अगर आप किसी नए शहर में कुछ समय के लिए रह रहे हैं और फर्नीचर खरीदने पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते, तो RentoMojo काम आ सकता है. यहां घर के जरूरी फर्नीचर को किराए पर लिया जा सकता है.  फर्नीचर को कम से कम 6 महीने के लिए किराए पर लेना होगा, जिसकी कीमत 1,500 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. 

2.  Snabbit – Snabbit का फोकस घर की सफाई और रोजमर्रा के कामों के लिए मदद उपलब्ध कराने पर है. ऐप के जरिए बर्तन धोने, किचन, बाथरूम, खिड़की और पंखे की सफाई, कपड़े धोने और दूसरे कामों के लिए मदद बुक की जा सकती है. कंपनी के मुताबिक, उसके Experts का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया जाता है और उन्हें 2 दिन की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जाती है. Snabbit के अनुसार, 15 लाख से ज्यादा परिवार इसका इस्तेमाल कर चुके हैं. इसकी सर्विस दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, हैदराबाद समेत कई शहरों में उपलब्ध है. 

3. Pronto – Pronto भी घर के कामों के लिए हाउस हेल्प उपलब्ध कराता है. इसमें घंटे के हिसाब से बुकिंग, एक्सप्रेस क्लीनिंग और रोजाना के घरेलू काम शामिल हैं. बर्तन, किचन प्रेप, झाड़ू-पोंछा, कपड़े, लॉन्ड्री, आयरनिंग, बालकनी और विंडो क्लीनिंग जैसी करीब 20 सेवाएं दी जाती हैं. 

यह भी पढ़ें – GTA 6 में दिखेगी असली दुनिया, बदलने जा रही गेमिंग की दुनिया?

4. Urban Company – Urban Company घर की सफाई, अप्लायंस रिपेयर, ब्यूटी और दूसरी होम सर्विसेज के लिए जाना जाता है. इसमें वेरिफाइड प्रोफेशनल्स और फिक्स्ड प्राइसिंग की सुविधा मिलती है. हालांकि, यह रियल-टाइम या घंटे के हिसाब से घरेलू मदद की जगह शेड्यूल की गई फुल-सर्विस जरूरतों के लिए ज्यादा यूजफुल है.

5.  YesMadam – YesMadam खासतौर पर घर पर ब्यूटी और सैलून सर्विस देने वाला प्लेटफॉर्म है. यहां वैक्सिंग, फेशियल, क्लीन-अप, मैनिक्योर-पेडिक्योर, हेयर स्पा, बॉडी पॉलिशिंग और दूसरी सेवाएं उपलब्ध हैं. इसके अलावा स्पा, मेकअप, प्री-ब्राइडल, मेहंदी और पुरुषों के लिए ग्रूमिंग सर्विस भी दी जाती हैं.

यह भी पढ़ें – फोन से डिलीट हो गया जरूरी नोटिफिकेशन? ऐसे चुटकियों में देखें पूरा रिकॉर्ड

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version