- HP Laser 1008w और Brother HL-L2440DW दैनिक/उच्च-वॉल्यूम प्रिंटिंग विकल्प.
ऑफिस में इनवॉइस, बिल, जरूरी रिकॉर्ड, रेगुलेटरी डॉक्यूमेंट्स और मार्केटिंग के लिए पंपलेट जैसे कामों में आज भी प्रिंटेड कॉपी की जरूरत पड़ती है. हालांकि कंपनियां अपने ज्यादातर वर्कफ्लो को डिजिटल बनाने की दिशा में बढ़ रही हों, लेकिन कई जरूरी डॉक्यूमेंट अब भी कागज पर ही संभालकर रखने पड़ते हैं. ऐसे में ऑफिस में अपना प्रिंटर होना काफी सुविधाजनक रहता है. इससे हर छोटे-बड़े प्रिंट के लिए आसपास की प्रिंटिंग शॉप पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और खर्च भी कम किया जा सकता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि ऑफिस के लिए लॉन्ग-टर्म प्रिंटर के कौन से मॉडल खास हैं.
ऑफिस के लिए लॉन्ग-टर्म प्रिंटर के कौन से मॉडल खास हैं?
1. HP 303dw Auto Duplex WiFi Laser Printer – HP 303dw Auto Duplex WiFi Laser Printer अपनी भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसकी प्रिंटिंग स्पीड 30 पेज प्रति मिनट तक है, जिससे बिजनेस के रोजाना के प्रिंटिंग काम आसानी से किए जा सकते हैं. इसमें HP Smart ऐप के जरिए कंट्रोल करने की सुविधा भी मिलती है. यह प्रिंटर 60 GSM से 220 GSM तक के पेपर को सपोर्ट करता है और एक महीने में 30,000 पेज तक का आउटपुट देने का दावा किया गया है. इसकी कीमत 14,199 रुपये है.
2. HP 323dnw Auto Duplex WiFi Laser Printer – HP 323dnw भी 30 पेज प्रति मिनट तक की प्रिंटिंग स्पीड देता है. यह प्रिंटिंग के साथ स्कैनिंग और डॉक्यूमेंट की कॉपी बनाने का काम भी कर सकता है. इसके फ्रंट में मल्टी-इन्फॉर्मेशन LCD स्क्रीन दी गई है, जिससे प्रिंटर को इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. इस मॉडल की भारत में कीमत 21,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें – Top Tech Trends 2026: गेमिंग फोन से Mini AI PC तक, ये गैजेट्स हैं खास
3. HP Laser 1008w Printer – HP Laser 1008w उन यूजर्स के लिए एक ऑप्शन है, जिन्हें रोजाना डॉक्यूमेंट प्रिंट करने होते हैं. यह 21 पेज प्रति मिनट तक की प्रिंटिंग स्पीड देता है. इसमें 150 A4 पेज की इनपुट ट्रे और 100 पेज की आउटपुट ट्रे मिलती है, जिससे बार-बार पेपर डालने की जरूरत कम होती है. HP के अनुसार इसका ड्यूटी साइकिल 10,000 पेज तक है. इसकी कीमत 12,999 रुपये है.
4. Brother HL-L2440DW – अगर ऑफिस में रोजाना बड़ी संख्या में डॉक्यूमेंट प्रिंट करने होते हैं, तो Brother HL-L2440DW पर भी नजर डाली जा सकती है. यह मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर है, जो 30 पेज प्रति मिनट तक की स्पीड से प्रिंट कर सकता है. इसमें ऑटोमेटिक डुप्लेक्स प्रिंटिंग की सुविधा मिलती है. कंपनी के मुताबिक इसका अधिकतम मासिक प्रिंट वॉल्यूम 35,000 पेज तक है.
यह भी पढ़ें – iPhone 18 सीरीज लॉन्च होने की तारीख कंफर्म, इस बार ‘सरप्राइज’ देने की तैयारी में Apple



