Friday, September 25, 2026
spot_img
HomeTechnologyक्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता...

क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज

रात के समय में अक्सर देखा गया है कि लोग टॉर्च का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, शहरों में इसका इस्तेमाल काफी कम हो चुका है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग रात के समय में टॉर्च का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन नॉर्मल टॉर्च में सफेद या पीली रंग की रौशनी निकलती है. लेकिन क्या आपने कभी लाल रोशनी वाली टॉर्च या हेडलैंप देखी है? बता दें कि देखने में ये नॉर्मल टॉर्च से अलग लगती है लेकिन इसके पीछे एक खास वजह है.

दरअसल, Red Flashlight और Red Headlamp का इस्तेमाल खासतौर पर रात में देखने, कैंपिंग, ट्रेकिंग और सेफ्टी के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आइए जानते हैं कि लाल रोशनी आखिर इतनी खास क्यों होती है.

क्यों आंखों के लिए बेहतर होती है लाल लाइट

जानकारी के मुताबिक, तेज सफेद रोशनी अंधेरे में हमारी आंखों की नाइट विजन को कम कर देती है. ऐसे में जब अचानक तेज सफेद रोशनी आंखों पर पड़ती है तो पुतलियां सिकुड़ जाती हैं और अंधेरे में दोबारा देखने में कुछ समय लगता है.

यह भी पढ़ें: Google पर कुछ भी Search करने से पहले जान लें ये Privacy Risk

लेकिन लाल रोशनी के साथ ऐसा नहीं होता है. ये उतनी तेज चमक के साथ आंखों पर नहीं लगती हैं. इसलिए अंधेरे में इसका इस्तेमाल करने के बाद आसपास देखने की की ताकत कम नहीं होती है. यही कारण है कि रात में लंबे समय तक काम करने वाले लोग Red Light का इस्तेमाल करते हैं.

कैंपिंग और ट्रेकिंग में क्यों आती है काम?

दरअसल, अगर आप जंगल, पहाड़ या कैंपिंग जैसी जगहों पर रात बिताते हैं तो लाल रोशनी वाली टॉर्च काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है. हालांकि, कुछ लोग ऐसी जगहों पर दूर तक देखने के लिए सफेद रौशनी वाली लाइट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि लाल रौशनी आसपास के लोगों की आंखों पर कम चुभती है, इसीलिए जंगलों में ज्यादातर लाल रौशनी वाली लाइट का इस्तेमाल करना चाहिए.

रात में तारों को देखने वालों के लिए खास

Astronomy यानी तारों और ग्रहों को देखने वाले लोगों के लिए लाल रोशनी काफी बेहतर ऑप्शन मानी जाती है. दरअसल, रात में तारों को देखने के दौरान अगर आप तेज सफेद टॉर्च जलाते हैं तो आंखों को ज्यादा सटीक तरीके से नहीं दिखाई देता है. वहीं, लाल रोशनी कम चकाचौंध पैदा करती है इसलिए स्टारगेजिंग के दौरान मैप्स, नोटबुक या किसी डिवाइस को देखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है.

सुरक्षा और इमरजेंसी में भी आता है काम

बताते चलें कि लाल रोशनी का इस्तेमाल कुछ कंडिशन में मैसेज देने के लिए भी किया जाता है. कई एडवांस टॉर्च और हेडलैंप में Red Mode दिया जाता है जिसे जरूरत के अनुसार ऑन किया जा सकता है. हालांकि, लाल रोशनी हर काम के लिए सफेद रोशनी से बेहतर नहीं मानी जाती है. दूर तक रास्ता देखने या किसी इलाके को अच्छी तरह रोशन करने के लिए आज भी सफेद रोशनी का ही इस्तेमाल किया जाता है.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ iPhone नहीं, अब दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी भारत में होंगे तैयार!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments