Home Technology मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह

मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एयरटेल और जियो मोबाइल रिचार्ज कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं।
  • आगामी 3-4 महीनों में 15% तक की वृद्धि संभव है।
  • नेटवर्क विस्तार, 5G इंफ्रास्ट्रक्चर लागत के कारण मूल्य वृद्धि होगी।
  • मुनाफा कमाने के बावजूद, ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी होगी।

Mobile Recharge Price Hike: देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel और Reliance Jio एक बार फिर लोगों को झटका देने की तैयारी में है. जी हां, दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही फिर से मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल सकता है. बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने अपने कुछ सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को बंद कर दिया है जिसके बाद से यूजर्स को अब मजबूरन महंगे रिचार्ज कराने पड़ रहे हैं. अब ऐसे में आने वाले 3 से 4 महीनों में फिर से रिचार्ज की कीमतों में इजाफा लोगों के लिए काफी भारी पड़ सकता है. आइए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह बताई जा रही है.

3-4 महीने में बढ़ सकते हैं रिचार्ज के दाम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये अनुमाना लगाया जा रहा है कि Jio और Airtel अपने मोबाइल टैरिफ में 12 से 15 फीसदी तक की वृद्धि कर सकती हैं. हालांकि, अभी ये केवल एक मार्केट फोरकास्ट है. दोनों कंपनियों की ओर से ऐसी किसी कीमत बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

अगर अनुमान सही साबित होता है तो इसका सीधा असर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों पर देखने को मिलेगा. खासतौर पर ऐसे यूजर्स जो हर महीने या तीन महीने में अपना मोबाइल रिचार्ज कराते हैं, उन्हें अब रिचार्ज के लिए ज्यादा पेमेंट करना पड़ेगा.

आखिर क्यों बढ़ सकते हैं टैरिफ?

दरअसल, टेलीकॉम कंपनियां समय-समय पर अपने टैरिफ में बदलाव करती रही हैं. इसके पीछे नेटवर्क विस्तार, 5G इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पेक्ट्रम की लागत और प्रति ग्राहक औसत कमाई यानी ARPU बढ़ाने जैसे कारण हो सकते हैं.

अगर कंपनियां कीमत बढ़ाती हैं तो कम कीमत वाले प्लान भी महंगे हो सकते हैं. इसका मतलब है कि जिन ग्राहकों का बजट पहले से कम है उन्हें अपने मोबाइल खर्च को दोबारा मैनेज करना पड़ सकता है.

Jio और Airtel के मुनाफे पर भी सवाल

आपको बता दें कि मोबाइल रिचार्ज के महंगे होने की चर्चा इस वजह से भी तेज हो रही है क्योंकि Jio और Airtel दोनों ने पिछले साल 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. ऐसे में कई यूजर्स के मन में सवाल उठ रहा है कि जब कंपनियां इतना बड़ा मुनाफा कमा रही हैं तो मोबाइल रिचार्ज की कीमतें बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ रही है?

यूजर्स पर क्या होगा असर?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर मौजूदा रिचार्ज प्लान की कीमत उसी के अनुसार बढ़ेंगी. जैसे अगर किसी रिचार्ज प्लान की कीमत 500 रुपये है और वह 12 प्रतिशत बढ़ जाती है तो अब यूजर को उसी प्लान के लिए 560 रुपये देने होंगे. वहीं, अगर ये बढ़ोतरी 15 प्रतिशत तक होती है तो यूजर को 575 रुपये देने पड़ सकते हैं.

टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ रहा डुओपॉली

दरअसल, आपको बता दें कि भारत के टेलीकॉम बाजार में Jio और Airtel का दबदबा लगातार मजबूत होता जा रहा है. Vodafone Idea और BSNL जैसे दूसरे ऑपरेटर भी मौजूद हैं लेकिन प्राइवेट मोबाइल मार्केट में Jio और Airtel की स्थिति काफी मजबूत है. यही वजह है कि टेलीकॉम सेक्टर में डुओपॉली (Duopoly) को लेकर चर्चा होती रहती है. डुओपॉली का मतलब ऐसी मार्केट कंडिशन होती है जहां किसी सेक्टर में मेजर तौर पर दो बड़ी कंपनियों का दबदबा हो. ऐसे मार्केट में अगर दोनों कंपनियां अपने टैरिफ बढ़ाती हैं तो ग्राहकों के पास सर्विस लेने के लिए उन दोनों कंपनियों के अलावा कोई ऑप्शन नहीं रह जाता है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp पर भेजी गई फोटो कितनी सुरक्षित है? जानें पूरी जानकारी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version