Friday, September 25, 2026
spot_img
HomeTechnologyबिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका

बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बैग में अलग पॉकेट रखें, ऊंचे किनारों वाला कवर चुनें।

Tech Tips: आजकल स्मार्टफोन का क्रेज काफी तेजी से लोगों में बढ़ रहा है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के हाथों में आज फोन पहुंच चुका है जिसका लोग अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर रहे हैं. अब स्मार्टफोन खरीदने के साथ ही लोग उसकी स्क्रीन के लिए स्क्रीन प्रोटेक्टर खरीदते हैं जिससे डिस्प्ले सेफ रहती है. लेकिन आज हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के भी फोन की डिस्प्ले को सुरक्षित रख सकते हैं.

जेब में न रखें हार्ड चीज

फोन की स्क्रीन पर खरोंच ज्यादातर जेब में रखी चीजों की वजह से आता है. चाबी, सिक्के या कोई भी छोटी चीजें स्क्रीन पर रगड़ खाती हैं. इसलिए कोशिश करें कि फोन को जेब में रखने से पहले जेब को खाली कर दें. खासकर ऐसी जेब में फोन न रखें जिसमें पहले से चाबियां या दूसरे सामान मौजूद न हों.

कई लोग फोन को टेबल पर स्क्रीन की तरफ से रख देते हैं. अगर टेबल पर धूल, रेत के कण या कोई बारीक गंदगी मौजूद है तो फोन रखने और उठाने के दौरान स्क्रीन पर माइक्रो-स्क्रैच पड़ सकते हैं. फोन को हमेशा पीछे की तरफ से रखना चाहिए.

सावधानी से करें फोन का इस्तेमाल

इसके अलावा रेत के बेहद छोटे पार्टिकल्स भी स्क्रीन को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. समुद्र किनारे, या धूल वाली जगहों पर फोन इस्तेमाल करते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए. फोन को साफ करने से पहले स्क्रीन पर जमी धूल को धीरे से हटाना चाहिए. बिना साफ किए कपड़े से जोर-जोर से रगड़ने पर छोटे पार्टिकल्स स्क्रीन पर निशान छोड़ सकते हैं.

साफ करते समय रखें सावधानी

स्क्रीन साफ करने के लिए टिश्यू, पेपर या खुरदरे कपड़े की जगह माइक्रोफाइबर कपड़ा बेहतर ऑप्शन होता है. ये स्क्रीन पर मौजूद धूल और उंगलियों के निशान को काफी हद तक अच्छे से साफ कर देता है. साथ ही फोन के डिस्प्ले को साफ करते समय स्क्रीन पर ज्यादा दवाब नहीं डालना चाहिए.

अगर फोन बैग या पर्स में रखते हैं तो उसे अन्य सामान के साथ खुला न छोड़ें. चार्जर, पेन, चाबी या दूसरी चीजें स्क्रीन से रगड़ खा सकती हैं. फोन को अलग पॉकेट में रखें और कोशिश करें कि डिस्प्ले सीधे किसी हार्ड चीज के कॉन्टेक्ट में न आए.

फोन के लिए चुनें बढ़िया कवर

इसके साथ ही स्मार्टफोन के लिए ऐसा कवर चुनें जिसके किनारे स्क्रीन से थोड़े ऊपर उठे हुए हों. फोन गलती से स्क्रीन की तरफ गिरने पर ये किनारे सीधे डिस्प्ले के जमीन से टकराने की संभावना को काफी हद तक कम कर देते हैं.

स्क्रीन प्रोटेक्टर के बिना फोन की डिस्प्ले को पूरी संभव नहीं होता है. हालांकि, फोन को चाबी-सिक्कों से दूर रखना, धूल से बचाना, सही तरीके से साफ करना और अच्छे कवर का इस्तेमाल करना स्क्रीन पर खरोंच आने से काफी हद तक रोक सकता है.

यह भी पढ़ें:

Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments