Saturday, August 15, 2026
spot_img
HomeTechnologySmartphone में कौन से चीज सबसे ज्यादा बैटरी खाती है?

Smartphone में कौन से चीज सबसे ज्यादा बैटरी खाती है?

स्मार्टफोन की बैटरी खपत में डिस्प्ले की बड़ी भूमिका होती है. खासकर ज्यादा ब्राइटनेस, हाई रिफ्रेश रेट और लंबे समय तक स्क्रीन ऑन रहने से बैटरी तेजी से कम होती है. AMOLED और OLED डिस्प्ले कुछ परिस्थितियों में कम बिजली खर्च कर सकते हैं लेकिन ज्यादा ब्राइटनेस पर इनकी खपत भी बढ़ जाती है. अगर आप बैटरी बचाना चाहते हैं तो ऑटो-ब्राइटनेस का इस्तेमाल करें और जरूरत न होने पर स्क्रीन को लंबे समय तक ऑन न रखें.

YouTube, Instagram, Facebook और दूसरे सोशल मीडिया ऐप्स लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर काफी बैटरी खर्च करते हैं. वीडियो चलाने के दौरान स्क्रीन, प्रोसेसर, स्पीकर और इंटरनेट कनेक्शन एक साथ काम करते हैं. यही वजह है कि लगातार वीडियो देखने पर बैटरी तेजी से गिरती है. खासकर हाई-क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग मोबाइल डेटा पर ज्यादा बैटरी खर्च कर सकती है.

अगर बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती है तो इसका एक बड़ा कारण मोबाइल गेमिंग भी हो सकता है. हाई-ग्राफिक्स वाले गेम प्रोसेसर और GPU पर लगातार प्रेशर डालते हैं. साथ ही डिस्प्ले का हाई रिफ्रेश रेट, इंटरनेट कनेक्शन और फोन का टेंपरेचर भी बढ़ सकता है. इसलिए लंबे समय तक गेम खेलने पर बैटरी नॉर्मल इस्तेमाल के मुकाबले में काफी तेजी से कम होती है.

कमजोर मोबाइल नेटवर्क बैटरी की खपत बढ़ा सकता है. जब फोन को सिग्नल नहीं मिलता या नेटवर्क कमजोर होता है तो वह बेहतर कनेक्शन पाने के लिए बार-बार नेटवर्क खोजने की कोशिश करता है. इससे बैकग्राउंड में एक्सट्रा बैटरी की खपत बढ़ जाती है. इसी तरह लगातार 5G नेटवर्क की तलाश या खराब कवरेज वाले इलाके में मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने से भी बैटरी पर असर पड़ सकता है.

Google Maps जैसे ऐप्स में लगातार लोकेशन ट्रैकिंग के दौरान GPS और दूसरे सेंसर एक्टिव रहते हैं. लंबे समय तक नेविगेशन चलाने पर बैटरी तेजी से कम हो सकती है. जरूरत न होने पर ऐप्स की लोकेशन परमिशन को बंद करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

कुछ ऐप्स स्क्रीन बंद होने के बाद भी बैकग्राउंड में सिंक, लोकेशन, नोटिफिकेशन या दूसरे काम करते रहते हैं. अगर कोई ऐप अजीब तरीके से ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर रहा है तो फोन की Battery Settings में जाकर इसकी जानकारी देखी जा सकती है.

बैटरी ज्यादा समय तक चलाने के लिए स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखें, जरूरत के अनुसार रिफ्रेश रेट इस्तेमाल करें, अनावश्यक लोकेशन परमिशन बंद करें और ज्यादा बैटरी खाने वाले ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी को बंद करें. गेमिंग और हाई-क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग का लगातार इस्तेमाल कम करना भी काफी मददगार हो सकता है.

Published at : 14 Aug 2026 05:31 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments