- Google Fitbit Air में स्क्रीन नहीं होगी, पूरी तरह ऐप पर निर्भर।
- यह हल्का, पतला बैंड है, कई रंग विकल्पों में उपलब्ध।
- अनुमानित कीमत 99 डॉलर, Whoop जैसे प्रतियोगियों से सस्ता।
- स्क्रीन-फ्री फिटनेस ट्रैकर की मांग बढ़ रही है।
Google Fitbit Air: अगर आप फिटनेस पर नजर रखने के लिए बिना स्क्रीन वाला डिवाइस ढूंढ रहे हैं तो गूगल जल्द ही आपकी इस तलाश को पूरी कर सकती है. कंपनी एक नई फिटनेस बैंड को तैयार कर रही है, जिसमें कोई स्क्रीन नहीं होगी. यह फुल-डे यूज के लिए बनाया जा रहा है. बता दें कि पिछले कुछ समय से डिस्प्ले-फ्री वीयरेबल डिवाइस की डिमांड बढ़ना शुरू हो गई है. हाल ही में ऐप्पल ने भी Oura Ring 4 को लॉन्च किया था. अब गूगल भी ऐसा डिवाइस ला रही है, लेकिन यह वॉच न होकर फिटनेस बैंड होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे Google Fitbit Air नाम दिया जा सकता है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
Google Fitbit Air में क्या फीचर्स होंगे?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरी तरह डिस्प्ले-फ्री डिवाइस होगा. डेटा और इनसाइट के लिए यह कंपेनियन ऐप पर डिपेंड होगा. गूगल ने इसमें Air ब्रांडिंग का यूज किया है, जो दिखाता है कि यह डिवाइस हल्का होगा और मिनिमल डिजाइन के साथ इसे पूरे दिन पहने जाने के लिए बनाया जा रहा है. शुरुआती झलक से पता चलता है कि यह एक पतला बैंड होगा, जो फैब्रिक-स्टाइल स्ट्रैप के साथ आएगा. इसमें यूजर को ऑब्सिडियन, लैवेंडर और बैरी समेत कई कलर ऑप्शन मिल सकते हैं.
कितनी हो सकती है Google Fitbit Air की कीमत
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फिटनेस बैंड को लगभग 99 डॉलर (लगभग 9300 भारतीय रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है. यह कीमत इस Whoop जैसे राइवल से अलग बनाएगी, जो मेंबरशिप मॉडल पर ऑपरेट करता है. Whoop की मेंबरशिप में हार्डवेयर इन्क्लुडेड होता है, लेकिन इसके प्लान की शुरुआती कीमत भारत में लगभग 20,000 प्रति वर्ष है. इस तरह देखा जाए तो गूगल कीमत के मामले में कंपीटिटर को कड़ी टक्कर देगी.
बढ़ रहा है स्क्रीन-फ्री फिटनेस ट्रैकर का यूज
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की मार्केट अभी छोटी है, लेकिन यह तेजी से बढ़ रही है. Whoop जैसी कंपनियां रिकवरी और परफॉर्मेंस एनालिटिक्स पर जोर दे रही है, वहीं Oura उन यूजर को टारगेट कर रही है, जिन्हें बिना नोटिफिकेशन और मिनिमल डिजाइन वाले वीयरेबल की जरूरत है. इस मामले में गूगल ने फ्लेक्सिबल अप्रोच अपनाई है. कंपनी ने अपफ्रंट कीमत को कम कर दिया है, जिससे लोगों के लिए इसे खरीदना आसान हो जाएगा. वहीं ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन मॉडल से ग्राहकों को एक और ऑप्शन भी दे दिया है.
ये भी पढ़ें-
खाली नहीं हुआ है ऐप्पल का पिटारा, इसी साल iPhone 18 Pro समेत लॉन्च करेगी करेगी 12 प्रोडक्ट्स



