Saturday, May 16, 2026
spot_img
HomeBusiness'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के...

‘कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (4 अप्रैल, 2026) को कांग्रेस और वामपंथी दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें झूठ बोलने में माहिर करार दिया. उन्होंने कहा कि वे केरल स्टोरी से लेकर धुरंधर तक हर चीज को झूठ बताते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे खुद ही झूठ बोलने में पूरी तरह से माहिर बन गए हैं.

केरल के तिरुवल्ला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘एलडीएप और यूडीएफ झूठ बोलने में माहिर बन गए हैं. उन्होंने कहा कि केरल स्टोरी झूठ है, कश्मीर फाइल्स झूठ है और धुरंधर भी झूठ है.’

UCC और FCRA को लेकर फैला रहे झूठः PM मोदी

विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी दल झूठ की फैक्ट्री बन गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये पार्टियां FCRA और समान नागरिक संहिता (UCC) में हाल ही में हुए संशोधनों को लेकर लोगों में डर और भ्रम फैला रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘आजकल ये लोग FCRA और UCC के बारे में काफी ज्यादा झूठ फैला रहे हैं. गोवा में दशकों से यूसीसी लागू है, लेकिन उसके बारे में भी झूठ फैलाया जा रहा है. उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समय भी ऐसा ही किया था. ये लोग झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं.’

कांग्रेस चाहती है खाड़ी देश भारत को दुश्मन समझेः PM मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस नेताओं पर खतरनाक बयानबाजी करके मध्य पूर्व में रहने वाले भारतीय नागरिकों की जिंदगी को खतरे में डालने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह चाहती है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के दौरान खाड़ी देश भारत को अपना दुश्मन समझें, कि हम यहां कोई गलती करें, ऐसा कोई बयान दें और खाड़ी देशों में रहने वाले करीब एक करोड़ भारतीय प्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़े और उनकी जान को खतरा हो. इसलिए कांग्रेस ऐसे बयान दे रही है जिससे खाड़ी देश नाराज हों.’

उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस चुनावी फायदे के लिए इन प्रवासियों की सुरक्षा से समझौता करने को तैयार है और पश्चिम एशिया में तनाव भड़काने का काम कर रही है. ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान भारत की मध्य पूर्व में मजबूत स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं.’

यह भी पढ़ेंः स्टालिन की DMK, विजय थलपति की TVK या AIADMK … तमिलनाडु में किस पार्टी को मिलेगा बहुमत? सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments