Wednesday, May 13, 2026
spot_img
HomeTechnologyTech Tips: YouTube Channel स्टार्ट करने के लिए महंगे सेटअप की जरूरत...

Tech Tips: YouTube Channel स्टार्ट करने के लिए महंगे सेटअप की जरूरत नहीं, सिर्फ स्मार्टफोन से ऐसे बन जाएगा काम

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

YouTube Channel: वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube आज लाखों लोगों की कमाई का साधन बन गया है. यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट कर हर महीने लाखों रुपये की कमाई की जा सकती है और बहुत-से लोग ऐसा कर भी रहे हैं. अगर आप भी कंटेट पोस्ट कर यूट्यूब से कमाई करना चाहते हैं तो इसके लिए एक चैनल की जरूरत पड़ेगी. खास बात यह है कि चैनल बनाने के लिए महंगा सेटअप होना जरूरी नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन से ही YouTube Channel बनाने से लेकर वीडियो तक शूट कर सकते हैं. आज हम आपको फोन से ही यूट्यूब चैनल से लेकर कंटेट बनाने तक की टिप्स बताने जा रहे हैं. 

मोबाइल से कैसे बनाएं YouTube Channel?

आप यूट्यूब की मोबाइल ऐप से चैनल क्रिएट कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपने गूगल अकाउंट से यूट्यूब ऐप पर लॉग-इन करें. अब टॉप राइट कॉर्नर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करे. यहां आपको ‘क्रिएट ए चैनल’ का ऑप्शन नजर आएगा. इस पर टैप करने के बाद आपको चैनल का हैंडल और नाम एंटर करना है. इसके बाद अपने फोन से पिक्चर अपलोड कर दें. चैनल क्रिएट होने के बाद आपको यूट्यूब स्टूडियो का ऑप्शन दिखेगा. इसमें जाकर अपना नंबर वेरिफाई कर लें. नंबर वेरिफाई करने से आपको लंबे वीडियो अपलोड करने और कस्टम थंबनेल जैसे कई ऑप्शन मिल जाएंगे.

YouTube Channel के लिए कंटेट कैसे शूट करें?

जितना आसान यूट्यूब चैनल क्रिएट करना है, उतना ही आसान कंटेट क्रिएट करना है. कंटेट शूट करने के लिए महंगे कैमरे होने जरूरी नहीं है. अपने फोन के ही रियर कैमरा से आप हाईएस्ट क्वालिटी सेट कर वीडियो शूट कर सकते हैं. वीडियो में लाइटिंग और साउंड का थोड़ा ध्यान रखें ताकि दर्शकों को आसानी से यह समझ आ सके कि आप क्या बताना और दिखाना चाहते हैं. वीडियो में किसी भी कॉपीराइट म्यूजिक या विजुअल्स का यूज न करें. इससे स्ट्राइक आ सकती है. 

YouTube Channel से कितनी कमाई हो सकती है?

यूट्यूब से कमाई करने के लिए क्रिएटर का यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होना जरूरी है. इसके लिए क्रिएटर के चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 घंटे का वॉच टाइम होना चाहिए. अगर आपका चैनल इस प्रोग्राम में शामिल हो जाता है तो यूट्यूब आपको व्यूज के हिसाब से पैसे देगी. अगर आपके किसी वीडियो पर एक लाख व्यूज आए हैं तो इससे आपको 5,000-20,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

Tech Tips: WhatsApp पर साइबर हमलों से बचाएगा टू-स्टेप वेरिफिकेशन, इस आसान तरीके से करें इनेबल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments