Home Business Tamil Nadu: ससुर-बहू के अवैध रिश्ते ने ली मासूम की जान, हत्या...

Tamil Nadu: ससुर-बहू के अवैध रिश्ते ने ली मासूम की जान, हत्या कर शव को कुएं में फेंका

0

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के वेप्पनहल्ली इलाके से एक बेहद चौंकाने और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा टूटने के साथ एक मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

जानकारी के मुताबिक, 30 साल के रामचन्द्रन निवासी तमिलरासन , जो पेशे से ट्रैक्टर ड्राइवर है. उसकी शादी करीब 3 साल पहले मथुर के पास कूचुरई की रहने वाली सत्यवानी से हुई थी. शादी के बाद दोनों तमिलरासन के माता-पिता के साथ रहने लगे. परिवार में पिता राजन लकड़ी काटने का काम करते थे, जबकि मां लक्ष्मी एक होटल में मजदूरी करती थीं. तमिलरासन रोज काम पर जाते और देर रात घर लौटते थे, जबकि उनके पिता राजन सुबह काम पर जाकर दोपहर में घर आ जाते थे.

ससुर और बहू के बीच बने अवैध संबंध

बताया जा रहा है कि घर में साथ रहते-रहते ससुर राजन और बहू सत्यवानी के बीच अवैध संबंध बन गए. दोनों तमिलरासन की गैरमौजूदगी में अक्सर साथ समय बिताते थे. इसी दौरान अक्टूबर 2024 में सत्यवानी ने एक बच्ची को जन्म दिया और इसके कुछ ही समय बाद वह दोबारा गर्भवती हो गई. इस बात से तमिलरासन को शक हुआ, खासकर तब जब आस-पड़ोस में भी इस रिश्ते को लेकर चर्चाएं होने लगीं.

अक्टूबर 2025 में सत्यवानी ने दूसरी बच्ची को जन्म दिया. तमिलरासन ने इस बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया, जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया. कुछ समय के लिए सत्यवानी अपने मायके भी चली गई थी, लेकिन 17 मार्च को रिश्तेदारों के समझाने पर वह फिर ससुराल लौट आई.

मासूम की बेरहमी से हत्या की

18 मार्च को दोपहर में जब सत्यवानी बाथरूम गई हुई थी, तभी बच्ची रोने लगी. इसी दौरान ससुर राजन ने बच्ची को रिश्ते में बाधा मानते हुए उसकी नाक दबाकर उसका दम घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बाथरूम से लौटने पर सत्यवानी ने बच्ची को बेसुध पाया और घबरा गई. बच्चे की मौत की पुष्टि होने के बाद, पति के डर से उसने बच्ची के शव को पास के एक कुएं में फेंक दिया.

पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार

बता दें कि जब तमिलरासन घर लौटे और बच्ची के बारे में पूछा तो सत्यवानी ने अनजान बनने की कोशिश की. बाद में जब खोजबीन की गई तो कुएं में बच्ची का शव मिला. सूचना मिलने पर वेप्पनहल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जांच के दौरान ससुर और बहू के अवैध संबंधों का खुलासा हुआ. पूछताछ में यह भी सामने आया कि राजन ने ही बच्ची की हत्या की थी और बाद में सत्यवानी ने शव को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सत्यवानी और उसके ससुर राजन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version