Home Business बेंगलुरु में लग्जरी लैंबॉर्गिनी पर जानलेवा स्टंट, अनिल कुंबले सर्कल पर ड्रिफ्ट...

बेंगलुरु में लग्जरी लैंबॉर्गिनी पर जानलेवा स्टंट, अनिल कुंबले सर्कल पर ड्रिफ्ट कराई गाड़ी; केस दर्ज

0

सड़क पर जानलेवा स्टंट करने को लेकर कर्नाटक प्रदेश का कानून प्रशासन बेहद ही सख्त है. ऐसे में बेंगलुरु में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक लग्जरी गाड़ी पर इस तरह का स्टंट करता हुआ देखा गया. अब इस लापरवाही के चलते गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. 

अनिल कुंबले सर्कल पर दिया गया घटना को अंजाम

यह घटना बेंगलुरु के एमजी रोड की है. यहां बने अनिल कुंबले सर्कल पर एक लैंबॉर्गिनी तेज रफ्तार में ड्रिफ्ट करते हुए नजर आई. कानून हाथ में लेते हुए इस जानलेवा स्टंट को किया गया. यह घटना सर्विलांस कैमरों में कैद कर ली गई है. उस दौरान कई लोगों ने इस जानलेवा एक्शन को करते हुए देखा. अब इस पूरे मामले पर कब्बन पार्क ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है.

पुलिस स्टंटबाज ड्राइवर को ढूंढ रही, फिलहाल FIR दर्ज

पुलिस ने इस अपराध के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आधिकारिक एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए शहर के सामने एक उदाहरण पेश करते हुए कब्बन पार्क ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एफआईआर गाड़ी के नंबर के आधार पर दर्ज की गई है. पुलिस ने बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है. पूरे मामले में अब ड्राइवर की तलाश की जा रही है. गाड़ी अभी भी पुलिस की निगरानी में है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्टंट करते वक्त गाड़ी को कौन चल रहा था?

इससे पहले भी कई तरह के वीडियो कर्नाटक समेत देशभर से जानलेवा स्टंट से जुड़े आ चुके हैं. वहीं, पुलिस प्रशासन और कानून के लोग शहर में आए दिन रोड सेफ्टी से जुड़े जागरुकता कार्यक्रम चलाते रहते हैं, जिससे नागरिक सतर्क और जागरुक बने रहें. 

यह भी पढ़ें: पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version