Home Technology इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाते समय नहीं रहेगी बिल की टेंशन, ये...

इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाते समय नहीं रहेगी बिल की टेंशन, ये आसान तरीके बचाएंगे बिजली

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Induction Chulha Use Tips: पिछले कुछ दिनों से चल रही LPG सिलेंडरों की किल्लत के बीच लोग इंडक्शन चूल्हा यूज करने लगे हैं. भले ही इंडक्शन चूल्हे को गैस की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन यह बिजली का काफी खपत करता है. ऐसे में अगर ज्यादा देर तक कुकिंग करनी पड़े तो बिजली का बिल आसमान छू सकता है. हालांकि, कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनसे बिजली की बचत की जा सकती है और कुकिंग करते समय बिल की टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी.

ये तरीके बचाएंगे बिजली

इंडक्शन फ्रेंडली बर्तनों का इस्तेमाल जरूरी- इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाने के लिए खास इंडक्शन फ्रेंडली बर्तनों की जरूरत पड़ती है. अगर बर्तन कंपेटिबल नहीं है तो खाना बहुत देर से बनेगा, जिससे ज्यादा बिजली की खपत होगी. इसलिए हमेशा इंडक्शन चूल्हे के लिए बर्तनों का यूज करना चाहिए.

बर्तनों का ढककर बनाएं खाना- खाना बनाते समय बर्तन को कवर कर दें. इससे सब्जी, चावल या दूसरी चीजें जल्दी बन जाती हैं और बिजली की भी खपत कम होगी. कवर करने से बर्तन में ज्यादा हीट रहेगी, जिससे खाना तेजी से पकेगा.

टाइमर भी करता है मदद- इंडक्शन चूल्हों में टाइमर जैसी भी सेटिंग मिलने लगी है. अगर आप खाना बनाते-बनाते कोई दूसरा काम कर रहे हैं तो टाइमर सेट कर दें. इससे आपके भूलने पर भी चूल्हा चलता नहीं रहेगा और खाना जलने का भी डर खत्म हो जाएगा.

बहुत काम के हैं प्रीसेट मोड- कई इंडक्शन चूल्हों में प्रीसेट मोड मिलते हैं. यानी राइस बॉइल करने से लेकर पानी गर्म करने के लिए अलग से बटन दी गई होती है. ज्यादातर लोग इन्हें यूज नहीं करते, जिससे ज्यादा बिजली कंज्यूम होती है. प्रीसेट मोड से खाने के लिए एकदम परफेक्ट हीट पैदा होती है. इसलिए प्रीसेट मोड को इग्नोर न करें.

इंडक्शन की सही प्लेसमेंट है जरूरी- इंडक्शन चूल्हे को कभी भी ऐसी जगह पर न रखें, जहां इसके एयर वेंट्स ब्लॉक होने का खतरा रहे. एयर वेंट्स ब्लॉक होने पर यह ओवरहीट हो जाता है और इस ठंडा करने के लिए इसमें लगे कूलिंग फैन को ज्यादा काम करना पड़ता है. इसलिए चूल्हे को दीवार या दूसरी चीजों से एकदम सटाकर न रखें.

ये भी पढ़ें-

Instagram पर वॉइस नोट्स भेजना हो जाएगा और भी मजेदार, ऐसे यूज करें नए AI ऑडियो इफेक्ट्स

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version