Home Business Telangana: चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ रेप,...

Telangana: चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ रेप, फिर हत्या कर मौके से हुआ फरार

0

Telangana News: तेलंगाना के हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित नारसिंगी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ पहले रेप किया गया और बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस जघन्य घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम मासूम बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे चॉकलेट देने का लालच दिया और बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके में ले गया. आरोप है कि वहां आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया. इसके बाद उसे डर था कि बच्ची इस घटना के बारे में अपने परिवार को बता देगी, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया.

देर शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी

बता दें कि जब देर शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग चिंतित हो गए और आसपास उसकी तलाश शुरू कर दी. काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने रात करीब 10 बजे नारसिंगी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की. फुटेज में एक व्यक्ति बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया. इसी आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इसके बाद वह पुलिस को उस स्थान पर ले गया, जहां बच्ची का शव पड़ा हुआ था.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है. लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है और कहा है कि ऐसे अपराधियों को समाज में जीवित नहीं रहने दिया जाना चाहिए और उन्हें फांसी दी जानी चाहिए.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version