Home Business केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर...

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

0

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (Kerala BJP Candidates List 2026 ) जारी कर दी है. पहली सूची में कुल 47 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. नेमोम से पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे. वहीं कझाक्कुट्टम से पूर्व विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन को उतारा गया है.

बीजेपी ने मलयालम की जानी-मानी लेखिका आर श्रीलेखा को वट्टियूरकावु से प्रत्याशी बनाया है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को मंजेश्वर से और पी के कृष्णदास को काट्टाकाड़ा से टिकट दिया है.

केरल में कब होगा चुनाव?

केरल में एक चरण में वोट डाले जाएंगे. 16 मार्च को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक नामांकन कर सकते हैं. 24 मार्च को नॉमिनेशन की जांच की जाएगी. 26 मार्च तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं. 9 अप्रैल को केरल में मतदान होगा. वहीं, 4 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

(इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.)

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version