Home Business मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का...

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद

0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग जारी है. इसी बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट है. कल यानी मंगलवार (10 मार्च) को होटल बंद रहेंगे. शहर के फूड इंडस्ट्री और रोजमर्रा के यात्रियों के लिए बड़ा झटका सामने आया है. बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि कल से पूरे शहर में होटल बंद रखे जाएंगे.

एसोसिएशन ने जारी किया बयान

यह फैसला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की अचानक सप्लाई बंद होने के कारण लिया गया है, जिससे हजारों होटल और रेस्टोरेंट अपना संचालन जारी रखने में असमर्थ हो गए हैं. एसोसिएशन द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, तेल कंपनियों ने पहले कम से कम 70 दिनों तक गैस की निर्बाध सप्लाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अचानक आपूर्ति रुकने से होटल उद्योग गंभीर संकट में आ गया है.

लाखों लोगों को हो सकती हैं दिक्कतें

इस फैसले से शहर के लाखों लोगों, खासकर ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों, को खाने-पीने की व्यवस्था में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. होटल मालिकों ने सरकार और तेल कंपनियों से तुरंत गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि कारोबार दोबारा सामान्य हो सके.

यूएस-इजरायल ईरान जंग का असर

गौरतलब है कि ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के चलते खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है. खासतौर पर समुद्री व्यापार का जरूरी रास्ता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित होने से एलपीजी और वैश्विक सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कतर और सऊदी अरब जैसे देशों से आयात करता है, इसलिए मौजूदा हालात का असर देश में गैस की आपूर्ति व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है.

वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार और तेल कंपनियों ने एलपीजी की सप्लाई को संतुलित रखने के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं. घरेलू गैस की बुकिंग का समय अब बढ़ा दिया गया है और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर भी कुछ जगहों पर रोक और कटौती की गई है, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा सके.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version