Home Business ‘इन्हें कानून का कोई डर नहीं’, अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों...

‘इन्हें कानून का कोई डर नहीं’, अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी

0

AI समिट मे प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 दिनो की पुलिस कस्टडी में भेजा.
1 मार्च को पटियाला हाउस कोर्ट में इन आरोपियों को फिर पेश किया जाएगा. इन पांच आरोपियों में से शिमला से गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ता सौरभ,अरबाज और सिद्धार्थ है जबकि पहले से गिरफ्तार दो आरोपी अजय और राजा गुर्जर शामिल हैं.

छपवाई गईं 1 लाख से ज्यादा टीशर्ट – दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सिद्धार्थ ने ही टीशर्ट की डिजाइन बनाई थी. जबकि सौरभ सिंह ने प्रदर्शन के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था. सौरभ और सिद्धार्थ अंदर नहीं गए थे. अरबाज खान प्रदर्शन के लिए अंदर गया था. पुलिस का कहना है कि आरोपियों द्वारा एक लाख से ज्यादा टी-शर्ट छपवाई गई थीं. जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले में शामिल सभी लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

‘साजिश-फंडिंग की जांच के लिए हिरासत जरूरी’

पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले की साजिश, फंडिंग और अन्य लोगों की भूमिका की जांच के लिए आरोपियों की पुलिस हिरासत जरूरी है. दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले में सभी आरोपियों का आमना-सामना कर पूछताछ करना आवश्यक है, जिसके लिए पुलिस कस्टडी की जरूरत है. दिल्ली पुलिस ने कहा यह लोग लगातार  पुलिस से छिप रहे थे इन्हे कानून से कोई डर नही है.

बचाव पक्ष ने दी ये दलील

बचाव पक्ष के वकील ने कहा, कोई भी हेट स्पीच नहीं दी गई. दावा किया कि विपक्षी पार्टी के युवा विंग से जुड़े व्यक्तियों को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है. यूथ कांग्रेस के वकील के मुताबिक, जो भी प्रदर्शन हुआ वो सबके सामने हैं. इन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है? 11 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. सारे फुटेज हैं वीडियो हैं,  इनका अपराध ही क्या है? प्रदर्शन ही कर रहे थे. अगर आप FIR देखें तो ये JNU मामले जैसा ही है..टुकड़े टुकड़े वाली FIR ही यहां लागू हो रही है, वो युवा तो पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. ये कानूनी सिद्धांतों का मजाक बना रहे हैं. आरोपियों की तरफ से पुलिस का विरोध किया गया.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version