Home Technology अब ग्रुप में लेट आए तो भी No Tension! WhatsApp का नया...

अब ग्रुप में लेट आए तो भी No Tension! WhatsApp का नया फीचर बताएगा पूरी पुरानी चैट हिस्ट्री

0

Whatsapp New Feature: दुनिया की लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने ग्रुप चैट को और बेहतर बनाने के लिए एक अहम फीचर शुरू किया है. इस नए अपडेट के जरिए अब किसी भी ग्रुप में जोड़े गए नए सदस्य को हाल की बातचीत का सार समझने में आसानी होगी. लंबे समय से यूजर्स इस तरह के फीचर की मांग कर रहे थे क्योंकि नए लोगों को ग्रुप की पिछली चर्चाओं का अंदाजा नहीं हो पाता था.

यह सुविधा धीरे-धीरे दुनियाभर में जारी की जा रही है और जल्द ही Android व iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी. इसे इस्तेमाल करने के लिए ऐप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करना जरूरी होगा.

पहले क्या थी परेशानी?

अब तक जब किसी को ग्रुप में जोड़ा जाता था तो वह सिर्फ उसी समय के बाद भेजे गए मैसेज ही देख पाता था. पहले की बातचीत उससे छिपी रहती थी. ऐसे में नए सदस्य को बार-बार सवाल पूछने पड़ते थे या फिर दूसरे लोगों को पुरानी चैट अलग से फॉरवर्ड करनी पड़ती थी. इससे ग्रुप में रुकावट और भ्रम की स्थिति बन जाती थी.

अब कैसे काम करेगा नया फीचर?

नए फीचर के तहत ग्रुप एडमिन या अन्य सदस्य हाल के मैसेज चुनकर नए मेंबर के साथ साझा कर सकते हैं. इसमें 25 से लेकर 100 तक मैसेज चुनने का विकल्प मिलेगा. यानी जरूरत के हिसाब से सीमित और जरूरी जानकारी ही शेयर की जा सकेगी. यह प्रक्रिया पूरी तरह मैनुअल है. जैसे ही कोई नया व्यक्ति ग्रुप में जुड़ता है बाकी सदस्यों को मैसेज हिस्ट्री भेजने का विकल्प दिखाई देगा. इससे यह तय होगा कि सिर्फ प्रासंगिक जानकारी ही साझा हो.

एडमिन के हाथ में रहेगा पूरा कंट्रोल

ग्रुप एडमिन चाहें तो इस सेटिंग को बंद भी कर सकते हैं. यानी हर ग्रुप अपनी जरूरत के अनुसार तय कर सकेगा कि पुराने संदेश साझा किए जाएं या नहीं. हालांकि एडमिन के पास जरूरत पड़ने पर हिस्ट्री भेजने का विकल्प हमेशा रहेगा.

प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर पूरा ध्यान

WhatsApp ने साफ किया है कि यह सुविधा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ ही काम करेगी. यानी साझा की गई चैट केवल ग्रुप के सदस्यों तक ही सीमित रहेगी. किसी बाहरी व्यक्ति को इन संदेशों तक पहुंच नहीं होगी. साथ ही, जब भी मैसेज हिस्ट्री भेजी जाएगी तो ग्रुप में साफ नोटिफिकेशन दिखेगा. टाइमस्टैम्प और भेजने वाले की जानकारी भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

अलग-अलग तरह के ग्रुप्स के लिए फायदेमंद

चाहे ऑफिस का प्रोफेशनल ग्रुप हो, किसी सोसायटी या कम्युनिटी का समूह हो या फिर दोस्तों-परिवार की चैट यह फीचर सभी के लिए उपयोगी साबित हो सकता है. इससे बार-बार पुरानी बातों का सार बताने की जरूरत कम होगी और बातचीत का फ्लो बना रहेगा.

यह भी पढ़ें:

पोस्ट ऑफिस के नाम पर आया मैसेज? एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, तुरंत हो जाएं अलर्ट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version