Home Business ‘नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI समिट में कांग्रेस का...

‘नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI समिट में कांग्रेस का शर्टलेस प्रोटेस्ट’, दिल्ली पुलिस का दावा

0

दिल्ली के भारत मंडपम  में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद देश में राजनीति गरमा गई है. इसे लेकर अलग-अलग राज्यों में बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने शनिवार (21 फरवरी 2026) को प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने चारों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा, ‘प्रदर्शन के दौरान देशविरोधी नारे लगाए गए नेपाल के  GenZ की तर्ज पर देश को बांटने वाले नारे लगाए. उन्होंने प्रदर्शन की ऐसी जगह चुनी, जहां दूसरे देशों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे.’ पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने धक्कामुक्की की और इस दौरान कुछ पुलिसवालों को चोट लगी.

कोर्ट ने पुलिस से पांच दिन की रिमांड का कारण पूछा तो पुलिस ने कहा, ‘मामले में जांच करनी है कि साजिश किसने रची और कौन-कौन लोग शामिल हैं. टी-शर्ट कहां छापी गईं. आरोपियों के वकील ने पुलिस रिमांड की मांग का विरोध किया था. उन्होंने कहा, ‘ये गिरफ्तारी लोकतंत्र की गरिमा को कम करने वाली है. अगर प्रदर्शन के चलते गिरफ्तारी होने लगी तो संसद में प्रदर्शन करने वाले सांसदों की भी गिरफ्तारी हो जाएगी.’

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version