Home Business फ्लाइट से गायब हो गया BJP सांसद का सामान, MP बोले- ‘शर्मनाक,...

फ्लाइट से गायब हो गया BJP सांसद का सामान, MP बोले- ‘शर्मनाक, मेरा कीमती…’

0

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन कंपनी इंडिगो एक बार फिर अपनी खराब सेवाओं और कुप्रबंधन को लेकर विवादों में है. ताजा मामला चांदनी चौक से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल का है. सांसद और अखिल भारतीय व्यापारी संघ (सीएआईटी) के जनरल सेक्रेटी प्रवीण खंडेलवाल ने इंडिगो संग ट्रैवल को लेकर अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने इंडिगो एयरलाइन से सफर को बेहद शर्मनाक एक्सपीरियंस बताया है.

बीजेपी सांसद खंडेलवाल ने शुक्रवार (20 फरवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि मैंने आज नई दिल्ली से बेलगावी के लिए फ्लाइट 6E-5237 से यात्रा की. मैं अपने डेस्टिनेशन तक तो पहुंच गया, लेकिन मेरा सामान नहीं मिला. 

कीमती सामान और दस्तावेजों की हो रही चिंता
उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपने सामान के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. इससे मुझे बहुत मानसिक पीड़ा, गंभीर असुविधा और आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि मुझे तुरंत आवश्यक कपड़े और व्यक्तिगत सामान खरीदने पड़ रहे हैं. बीजेपी सांसद ने कहा कि मेरे सामान में महत्वपूर्ण और मूल्यवान दस्तावेज़ भी हैं, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है. इस तरह की लापरवाही और सामान प्रबंधन की इतनी खराब व्यवस्था बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है.

इंडिगो के सीईओ से मांगा जवाब
प्रवीण खंडेलवाल ने आगे कहा कि अगर एक मौजूदा सांसद को इस तरह का अनुभव हो रहा है तो आम यात्रियों की दुर्दशा का तो कोई अनुमान ही नहीं लगाया जा सकता है. उन्होंने अपनी पोस्ट पर इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को टैग करते हुए लिखा कि मुझे तत्काल स्पष्टीकरण चाहिए. 

केंद्रीय मंत्री से हस्तक्षेप की मांग
इसके अलावा उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायूड को भी टैग किया और लिखा कि माननीय @RamMNK ये इंडिगो के परिचालन मानकों में बेहद चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है. खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

ये भी पढ़ें

अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में पेश हुए राहुल गांधी, दर्ज कराया बयान, प्रियंका बोलीं- परेशान किया जा रहा है…

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version