Home Business नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग, यात्रियों में हड़कंप

नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग, यात्रियों में हड़कंप

0

New Delhi-Chennai Express: नई दिल्ली से चेन्नई जा रही ट्रेन नंबर 12616 के स्लीपर कोच में मंगलवार दोपहर आग लग गई. यह घटना सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिविजन में सिंधी और तुलजापुर स्टेशनों के बीच हुई.  जानकारी के अनुसार, ट्रेन चल रही थी तभी SLR कोच से धुआं निकलता देखा गया. धुआं देखते ही ट्रेन को सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत रोक दिया गया. यात्रियों को सुरक्षित रखा गया और किसी को चोट नहीं आई.

प्रभावित कोच को अलग कर आग फैलने से रोका

रेलवे स्टाफ ने तेजी से कार्य करते हुए प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया. इसके साथ ही स्थानीय फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया. स्थानीय रेलवे कर्मचारियों ने शुरुआती तौर पर कोच में उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करके आग पर काबू पाया. पूरी तरह से आग को बुझाने का काम अभी जारी है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. रेलवे अधिकारी मामले की आगे जांच कर रहे हैं.

सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता संजय मुले ने कही ये बात

सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता संजय मुले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ट्रेन 12616 नई दिल्ली-चेन्नई (तंबरम) ग्रांट ट्रंक एक्सप्रेस सुबह नागपुर से रवाना हुई. वर्धा के सिंधी रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय सुबह 11:09 बजे ट्रेन के आखिरी गार्ड कोच में धुआं देखा गया. उन्होंने बताया कि ट्रेन को सिंधी-तुलजापुर खंड पर रोक दिया गया, प्रभावित डिब्बे को तुरंत अलग कर दिया गया और दमकल कर्मियों को बुलाया गया.

अधिकारी ने बताया कि ट्रेन और उस डिब्बे में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. विस्तृत जांच के बाद आग लगने का कारण पता चलेगा. अधिकारी ने बताया कि प्रभावित डिब्बे के बिना ट्रेन कुछ समय बाद रवाना होगी. 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version