Home Business तारिक रहमान की पार्टी BNP ने बांग्लादेश में दर्ज की बंपर जीत,...

तारिक रहमान की पार्टी BNP ने बांग्लादेश में दर्ज की बंपर जीत, भारत से पहुंची बधाई, पीएम मोदी बोले- ‘एक साथ मिलकर…’

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की बड़ी जीत पर पार्टी नेता तारिक रहमान को बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत तारिक रहमान के नेतृत्व पर बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दिखाती है.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह तारिक रहमान के साथ मिलकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को और मजबूत करने और दोनों देशों के साझा विकास के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने को लेकर उत्सुक हैं.

BNP ने हासिल की जीत
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान ने 13वें संसदीय चुनाव में जीत का दावा किया है. तारिक रहमान, पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के बेटे हैं. उन्होंने 9 जनवरी को अपनी मां के निधन के कुछ समय बाद पार्टी की कमान औपचारिक रूप से संभाली थी.

अहम माना जा रहा है यह चुनाव
बांग्लादेश में 2024 के बड़े आंदोलन के बाद 12 फरवरी को पहली बार राष्ट्रीय चुनाव हुए. इसे देश की राजनीति के लिए बहुत अहम माना जा रहा है. ये चुनाव अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस की निगरानी में कराए गए. इस बार लोगों ने दो तरह से वोट डाले. एक वोट नई संसद चुनने के लिए और दूसरा वोट संविधान में होने वाले बदलावों, यानी जुलाई चार्टर, पर अपनी राय देने के लिए.

शेख हसीना ने चुनाव को बताया दिखावा
तारिक रहमान ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और उन्होंने दोनों ही सीटें  ढाका 17 और बोगुरा 6 जीत ली हैं. वहीं दूसरी तरफ, अवामी लीग को इस चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, जो इस समय देश से बाहर हैं, उन्होंने इस चुनाव को सिर्फ एक दिखावा बताया है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version