Home Business Weather Forecast: ‘तेज आंधी के साथ बारिश’, दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा...

Weather Forecast: ‘तेज आंधी के साथ बारिश’, दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक मौसम विभाग की चेतावनी

0

उत्तर भारत में अब ठंड खत्म होने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तापमान में बढ़ोतरी का संकेत दिया है. इसी बीच दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 13 से 19 फरवरी के बीच कई राज्यों में मौसम के बिगड़ने का अनुमान है. 

दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली के आसमान में आज (12 फरवरी) को बादल रहेंगे. बादलों की वजह से सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो सकती है. मौसम विभाग ने सुबह 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. वहीं इसके बाद 15 फरवरी से आंधी-बारिश की संभावना जताई है.

यूपी में आज कहां-कहां रहेगा कोहरा
उत्तर प्रदेश में ठंड भले ही कम हो गई हो, लेकिन घने कोहरे का असर अभी भी बना हुआ है. 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. कोहरे के चलते रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है और कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. IMD के अनुसार मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, शामली और सीतापुर समेत कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा.

दिन में रहेगी धूप
मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, खासकर पश्चिमी यूपी में. दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आएगी और मौसम खुल जाएगा. लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है.

राजधानी लखनऊ में आज दिनभर अच्छी धूप रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन AQI करीब 176 तक रह सकता है. बुजुर्गों को मास्क पहनकर बाहर निकलने की सलाह दी गई है.

बिहार का मौसंम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है. राजधानी पटना के अलावा गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, भोजपुर, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया और खगड़िया में अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है,

ये भी पढ़ें

तेलंगाना निकाय चुनावः ‘बेकार लोग… क्या पुलिस वालों के सिर पर चढ़ गई हैं आंखें?’, निजामाबाद सांसद का फूटा गुस्सा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version