Home Business ‘FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या प्रिविलेज मोशन लाएं’, विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव...

‘FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या प्रिविलेज मोशन लाएं’, विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के खिलाफ राहुल गांधी ने भरी हुंकार

0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका और भारत की ट्रेड डील को लेकर सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भले ही मेरे खिलाफ केस कर दें या प्रिविलेज मोशन लाएं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में दो मिनट का वीडियो जारी किया है. राहुल ने ये वीडियो सत्ता पक्ष की ओर से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर बनाया है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने हमारे किसानों, हमारी फूड सिक्योरिटी को धोखा दिया है.

वीडियो में राहुल गांधी ने कहा, ’11 फरवरी को मैंने कहा था कि किसान भारत की नींव हैं. कांग्रेस और पूरे भारत ने फूड सिक्योरिटी के लिए लड़ाई लड़ी थी. नरेंद्र मोदी जी ने हमारे किसानों, हमारी फूड सिक्योरिटी को धोखा दिया है. US के साथ डील करके उन्होंने कपास किसानों, सोया किसानों, सेब किसानों और फल किसानों को बेच दिया है. सालों से विदेशी देशों के लोग भारत के एग्री-मार्केट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी जी ने उनके लिए दरवाजे खोल दिए हैं.’

लोकसभा में नेता विपक्ष ने कहा, ‘यह एक सच्चाई है जो वह और मैं दोनों जानते हैं. उन्होंने ऐसा क्यों किया? क्योंकि उनके गले में एक चोक है. डोनाल्ड ट्रंप के हाथों में नरेंद्र मोदी की लगाम है. मक्का, कपास, सोयाबीन और फल तो बस शुरुआत है, नरेंद्र मोदी अपने दोस्तों के लिए, अडाणी और अंबानी जैसे लोगों के लिए, बाहरी ताकतों के लिए पूरे एग्री-मार्केट के दरवाजे खोल देंगे.’

नरेंद्र मोदी ने देश बेच दिया है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को बेच दिया है. किसानों को बेच दिया है. आप मेरे खिलाफ केस कर सकते हैं. मुझे गाली दे सकते हैं. जो करना है, कर सकते हैं. मेरे खिलाफ प्रिविलेज मोशन ला सकते हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मैंने पार्लियामेंट में सच बोला है. अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो यह अलग बात है. देश सच समझ सकता है. आप जो चाहें कर सकते हैं. मैं किसानों के साथ खड़ा हूं. मैं एक भी इंच पीछे नहीं हटूंगा. कांग्रेस प्रेसीडेंट खरगे जी, पूरी कांग्रेस पार्टी और मैं किसानों के साथ खड़े हैं. हम यह अन्याय नहीं होने देंगे. 

नरेंद्र मोदी किसान विरोधी हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘भारतीय किसान और पूरा देश जानता है. नरेंद्र मोदी किसान विरोधी हैं. वह अपने दोस्तों की मदद करते हैं. अमेरिकी किसानों के पास हजारों एकड़ खेत हैं. वे मैकेनाइज्ड हैं. उन्हें सरकारी सब्सिडी दी जाती है. हमारे किसानों के पास छोटे खेत हैं. उन्हें नहीं मिलती है. सही MSP और मैकेनाइजेशन जैसा कुछ नहीं है.’

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version