Home Business India-US Trade Deal: भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा… आप हां करके...

India-US Trade Deal: भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा… आप हां करके आ गए? पीएम मोदी पर फायर हुए ओवैसी

0

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर देश में बवाल मचा है. सरकार की ओर से इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. कांग्रेस नेताओं के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है. उन्होंने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा और आप हां करके आ गए. भारत की स्ट्रेटजिक ऑटोनॉमी का क्या होगा?

‘हमें किससे तेल खरीदना है, ये भी अमेरिका तय करेगा?’ 
तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा बल्कि रूस की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदने को कहा गया है और कथित तौर पर पीएम मोदी इस पर सहमति जताकर आ गए. भारत की स्ट्रेटजिक ऑटोनॉमी पर सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा कि क्या हमें किससे तेल खरीदना है, किससे नहीं यह भी अमेरिका तय करेगा? 

ओवैसी ने कहा कि मैं संघ और बीजेपी के लोगों से पूछना चाहता हूं कि ट्रंप तय करते हैं कि भारत किससे तेल खरीदेगा. ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा रूस से तेल मत खरीदो, मोदी ने कहा यस सर. दूसरी तरफ चीन है, जो पाकिस्तान को 80 फीसदी हथियार सप्लाई करता है, फिर भी हमारी सरकार उनके लिए रेड कॉर्पेट बिछाए हुए है.

जनरल नरवणे की किताब को लेकर क्या बोले
पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर भी ओवैसी ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “पूर्व सेना प्रमुख ने अपनी किताब में बताया है कि जब चीनी सेना लद्दाख में आई तो उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि क्या कार्रवाई की जाए. इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जो उचित लगे, वह करो. आखिर यह क्या है उन्हें कहना चाहिए था कि उन्हें पीछे धकेलो.

UGC के मामले पर साधा निशाना
UGC के मामले को लेकर उन्होंंने कहा कि मैं दलितों और हिंदू कम्युनिटी के पिछड़े लोगों को बताना चाहूंगा कि मोदी कहते हैं कि वह सबसे बड़े पिछड़े क्लास के लीडर हैं. UGC के रेगुलेशन इसलिए बनाए गए थे कि एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में कोई भेदभाव न हो. इसे सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया गया और इस पर रोक लगा दी गई. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यह एक ऐसी सरकार है, जो कोर्ट को यह नहीं बता सकी कि रोहित वेमुला की मौत क्यों हुई, महाराष्ट्र में एक आदिवासी डॉक्टर की मौत क्यों हुई.

ये भी पढ़ें

‘मोदी जी अपने सैनिक को वापस लाएं…’, प्रधानमंत्री से गुहार लगाते हुए फूटकर रो पड़ीं पूर्व मिस इंडिया, जानें पूरा मामला

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version