Home Business युमनाम खेमचंद सिंह ने ली मणिपुर के CM पद की शपथ, नेमचा...

युमनाम खेमचंद सिंह ने ली मणिपुर के CM पद की शपथ, नेमचा किपगेन और लोसी दिखो बने उपमुख्यमंत्री

0

युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया. बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें सीएम के रूप में शपथ दिलाई. मचा किपगेन और लोसी डिखो ने मणिपुर के नए उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. लोसी डिखो नागा पीपल्स फ्रंट के विधायक हैं.

मणिपुर में पिछले साल तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के लंबे समय तक चले जातीय हिंसा के बीच इस्तीफा देने के चार दिन बाद 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू था. गैर-आदिवासी मैतेई और आदिवासी कुकी समुदायों के बीच लगातार जारी अशांति के बाद बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था.

मणिपुर में नए युग की होगी शुरुआत: बीजेपी

मणिपुर में 3 मई, 2023 को मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के बाद जातीय हिंसा भड़क उठी, जिसमें 260 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 1,500 घायल हुए और 70,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए. मणिपुर बीजेपी ने कहा, युमनाम खेमचंद सिंह के अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व में, मणिपुर शांति, विकास और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है, जिससे राज्य के लिए स्थिरता और प्रगति के एक नए युग की शुरुआत होगी.’

बीते कुछ महीनों में बीजेपी ने की कई बैठक

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने पिछले कई महीनों के दौरान अपने मैतेई और कुकी विधायकों, सहयोगी एनपीएफ और एनपीपी और कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ कई दौर की बैठकें कीं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या राजनीतिक हालात सरकार के गठन के लिए अनुकूल है या नहीं.

ये भी पढ़ें : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पंडित नेहरू पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भरी संसद में कहा – इनका इतिहास…’

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version