Home Business भारत दौरे पर आ सकते हैं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी...

भारत दौरे पर आ सकते हैं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें क्या होगा एजेंडा

0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर आ सकते हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति 17 से 19 फरवरी के बीच यह दौरा कर सकते हैं. इस दौरे की शुरुआत मुंबई से हो सकती है. वह मुंबई में इंडिया फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे. उनके दौरे को लेकर गेट वे ऑफ इंडिया पर एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी भी की जा रही है. वह दिल्ली में आयोजित एआई इंडिया में भी शामिल होंगे. 

पीएम मोदी और मैक्रों के बीच होगी द्विपक्षीय वार्ता

इस दौरान इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी. फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ एक बड़ा डेलीगेशन भी भारत आएगा. फ्रांस के कई महत्वपूर्ण मंत्री और बिजनेसमैन भी भारत दौरे पर रहेंगे. इस दौरान रक्षा क्षेत्र में कई बड़े ऐलान भी संभावित है. फ्रांस के रक्षामंत्री बेंगलुरु का भी दौरा कर सकते हैं. दिल्ली के एआई समिट के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते हैं. इस साल भारत AI समिट का आयोजन भी कर रहा है. 

14 जनवरी को पीएम मोदी से मिले थे फ्रांस के डिप्लोमैटिक एडवाइजर

इससे पहले 14 जनवरी को खबर आई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के डिप्लोमैटिक एडवाइजर इमैनुएल बोन से मुलाकात की थी. इस पर पीएम मोदी ने बताया था कि इमैनुएल बोन से मिलकर खुशी हुई. भारत और फ्रांस की मजबूत और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारी की पुष्टी हुई थी.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा की मुलाकात की तस्वीर

पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीर को साझा भी किया था. उन्होंने लिखा था कि मैक्रों के डिप्लोमैटिक एडवाइजर से मिलकर खुशी हुई. यह साझेदारी कई क्षेत्रों में करीबी सहयोग पर आधारित है. उन्होंने कहा था कि यह देखकर अच्छा लगा कि दोनों देशों के बीच सहयोग, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, और शिक्षा क्षेत्रो में भी लगातार बढ़ रहा है. ऐसे वक्त जब दोनों देश भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष मना रहे हैं. इस दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई है. 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version