Home Business एसआईआर पर ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई आज, SC में खुद...

एसआईआर पर ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई आज, SC में खुद देंगी दलीलें

0

SIR मामले पर सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट में नए मामलों की मेंशनिंग चलती रही, इस दौरान ममता सबसे पीछे की कुर्सी पर बैठी नजर आईं और बाद में आगे आकर बैठ गईं. सुनवाई में दूसरे याचिकाकर्ता जॉय गोस्वामी की ओर से वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने दलीलें रखीं. कोर्ट पिछली सुनवाई का विवरण ले रहा है, इसी दौरान दीवान ने बताया कि अब भी 63 लाख लोगों की सुनवाई चुनाव आयोग के अधिकारियों के सामने लंबित है, हालांकि सुनवाई की रफ्तार करीब 1.8 लाख मामलों प्रतिदिन की है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 8,300 माइक्रो ऑब्जर्वर बिना किसी कानूनी आधार के नियुक्त किए गए हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version