Home Business T20 वर्ल्ड कप में भारत संग नहीं खेलेगा पाकिस्तान, प्रियंका चतुर्वेदी ने...

T20 वर्ल्ड कप में भारत संग नहीं खेलेगा पाकिस्तान, प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- ‘खेल मंत्री और BCCI के मुंह पर PAK तमाचा…’

0

ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला लिया है. यानी 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होगा. इस पर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बयान जारी करते हुए पाकिस्तान पर तंज कसा है.

BCCI की जिम्मेदारी आतंकिस्तान ने संभाली: प्रियंका

प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अच्छा हुआ. जो BCCI नहीं कर पाया, वो अब आतंकिस्तान टीम कर रही है? ICC को अब उन पर जुर्माना लगाना चाहिए ताकि जुर्माना चुकाने के लिए IMF और वर्ल्ड बैंक से लोन लेना पड़े?’

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘पाकिस्तान का जो फैसला है यह भारत के स्पोर्ट्स मिनिस्टर और BCCI के मुंह पर तमाचा है, जब हमें उसके खिलाफ फैसला लेना था तब हमने उनके साथ मैच खेला और अब यह हमारा बायकॉट कर रहे हैं.’

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version