Home Business संसद में एमएम नरवणे पर बवाल के बीच राहुल गांधी को निशिकांत...

संसद में एमएम नरवणे पर बवाल के बीच राहुल गांधी को निशिकांत दुबे की नसीहत, नेहरू की चिट्ठी का किया जिक्र

0

संसद के बजट सत्र के दौरान भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे पर बवाल के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नसीहत दी है. उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की चिट्ठी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा.

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार (2 फरवरी, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में दुबे में कहा, ‘राहुल गांधी अपने नाना नेहरू जी का तत्काल सेनाध्यक्ष जनरल करियप्पा जी के बारे में विचार पढ़ लीजिए. जनरल थिमय्या का पत्र, फील्ड मार्शल मानेकशॉ का पत्र तथा मथाई जी की किताब बहुत खतरनाक है. राष्ट्रीय सुरक्षा का कुछ तो लिहाज करिए.’

निशिकांत दुबे ने पोस्ट में क्या कहा?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने एक्स पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की. तस्वीर में मोटे अक्षरों में लिखा था, ‘जनरल करियप्पा पूरी तरह से पटरी से उतर चुके हैं, मानसिक रूप से और हर तरह से. पत्रों में उजागर नेहरू और पहले सेना प्रमुख के बीच का तनावपूर्ण रिश्ता.’

इसमें लिखा था, ‘प्रधानमंत्री की नजर में, जनरल करियप्पा का गैर-सैन्य मामलों में बार-बार दखल देना अक्सर टकराव का कारण बना. इसके कारण दोनों के बीच कई तीखे पत्र लिखे गए, जिनसे भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और पहले सेना प्रमुख जनरल एम. करियप्पा के बीच गहरी खाई साफ दिखाई देती है.’

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर दागे कई सवाल?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कई सवाल दागे. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी पहले इस बात का जवाब दें दें कि चीन को तिब्बत किसने दिया? चीन को अक्साई चीन किसने दे दिया, वो भी यह कहते हुए कि वहां तो घास का एक कतरा तक नहीं उगता? चीन जो कभी हमारा पड़ोसी नहीं था, उसके साथ भारत की कोई सीमा लगती थी, फिर उसे हमारे देश का पड़ोसी किसने बनाया? क्या नेपाल, भूटान और तिब्बत भारत और चीन के बीच तीन बफर राज्य नहीं थे?

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, सत्ता के लिए कहां तक गिरेंगे शहबाज-मुनीर?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version