Home Business ‘मोमो फैक्ट्री में किसका पैसा लगा हुआ है?’, कोलकाता फैक्ट्री अग्निकांड पर...

‘मोमो फैक्ट्री में किसका पैसा लगा हुआ है?’, कोलकाता फैक्ट्री अग्निकांड पर अमित शाह का ममता बनर्जी पर निशाना

0

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साथा है. उन्होंने शनिवार को कोलकाता के पास आनंदपुर के गोदामों में लगी आग को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना करते हुए, इसे भ्रष्टाचार का नतीजा करार दिया है. साथ ही घटना की जांच की मांग की है. उन्होंने परगना के बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि इस घटना ने राज्य शासन और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. 

गृहमंत्री अमित शाह ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि

गृहमंत्री अमित शाह ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आनंदपुर गोदाम में और मोमो फैक्ट्री में लगी आग में जान गंवाने वाले सभी मजदूरों को श्रद्धांजलि. यह कोई दुर्घटना नहीं थी. ममता बनर्जी सरकार का भ्रष्टाचार इसका कारण है. मोमो फैक्ट्री में किसका पैसा लगा है? मोमो फैक्ट्री का मालिक किसके साथ विदेश भागा है. मालिक को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?  

बंगाल सरकार के रवैये पर उठाए सवाल

इसके अलावा उन्होंने सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आग की घटना चिल्ला-चिल्लाकर कह रही है कि आग के पीछे आपकी पार्टी का भ्रष्टाचार है. 32 घंटे में आपके मंत्री मौके पर पहुंचे. मजदूर अंदर चिल्ला रहे थे. आप चुप थे. शाह ने मांग की कि मुख्यमंत्री आग की पूरी जांच का आदेश दें. साथ ही दोषियों को सजा दी जाए. 

आगजनी की घटना में अबतक 21 लोगों की मौत

शनिवार को आनंदपुर इलाके में एक डेकोरेटर के गोदाम आग लगी, जो तेजी से Wow! Momo द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पास के गोदाम में फैल गई. आग लगने के समय मजदूर सो रहे थे. समय पर बाहर नहीं निकल पाए. मरने वालों की संख्या 21 हो गई है. अधिकारियों की मानें तो तलाशी के साथ ही संख्या भी बढ़ सकती है. पीड़ितों की पहचान के लिए पुलिस ने 16 DNA सैंपल लिए हैं. कई मजदूर परिवारों ने लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट दर्ज कराई है. अब स्थानीय प्रशासन पूरी घटना की जांच में जुट गया है. 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version