Home Business ‘सांप्रदायिकता के खिलाफ मुखर आवाज’, शशि थरूर ने की राहुल गांधी की...

‘सांप्रदायिकता के खिलाफ मुखर आवाज’, शशि थरूर ने की राहुल गांधी की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा?

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को पार्टी और शीर्ष नेतृत्व के साथ अपने तल्ख संबंधों की अटकलों को पूरी तरह से खारिज करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हाई कमान के साथ अपने सौहार्दपूर्ण संबंधों का प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में सांप्रदायकिता के खिलाफ एक मुखर आवाज हैं.

थरूर ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे मेरे दो नेता हैं. वहीं, इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुई कोच्चि महापंचायत के बाद विवाद को कम करके आंका.

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बना रहे थरूर

केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने पार्टी में एकता को लेकर एक बड़ा संदेश दिया है, जहां राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ पिनारयी विजयन के नेतृत्व वाले मौजूदा LDF सरकार को सत्ता से हटाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है. थरूर ने इस मौके पर कहा कि वे केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य के कुल 140 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक रूप से प्रचार करने की योजना पर काम कर रहे हैं.

मतदाताओं तक सही संदेश पहुंचना है जरूरीः थरूर

कांग्रेस सांसद ने केरल में अपने चुनाव प्रचार की योजनाओं के बारे में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लोग इस बात को पूरी तरह से नजरअंदाज कर देते हैं कि पिछले कई चुनावों में मैंने राज्य के 56 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था. यह नहीं बदलेगा. मुझे उम्मीद है कि इस बार इस लिस्ट में कुछ और विधानसभा क्षेत्रों के नाम शामिल हो जाएंगे.

उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि हम मतदाताओं तक जो उचित संदेश है, वो पहुंचाएं और इससे लोगों की जिंदगी पर महत्वपूर्ण असर डालने का मौका हासिल करें.

राहुल गांधी को लेकर क्या बोले शशि थरूर?

इस दौरान शशि थरूर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को देश में सांप्रदायिकता के खिलाफ एक ईमानदार और मजबूत आवाज करार दिया. उन्होंने कहा कि मैं इसे सकारात्मक रूप से देखता हूं कि सभी मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक तरीके से चर्चा करने का मौका है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हम सभी सहकर्मी एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं. ये मेरे दो नेता हैं- पहले कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दूसरे संसद में मेरे सदन में विपक्ष के नेता हैं. हम सभी एक साथ मिलकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘मेरा जीवन बर्बाद कर दिया,’ 2 लोग लगातार कर रहे थे प्रताड़ित, महिला कांस्टेबल ने चुनी मौत

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version