Home Business ‘बीजेपी के पास वॉशिंग मशीन..’ अकबरुद्दीन ओवैसी के तंज पर क्यों हंसने...

‘बीजेपी के पास वॉशिंग मशीन..’ अकबरुद्दीन ओवैसी के तंज पर क्यों हंसने लगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी?

0

तेलंगाना विधानसभा का शीतकालीन सत्र इन दिनों अपनी तीखी बहसों और राजनीतिक कटाक्षों के लिए चर्चा में है. यहां जोर शोर से पक्ष-विपक्ष की तरफ से राज्य से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं. मंगलवार को भी सदन में उस वक्त माहौल बेहद दिलचस्प हो गया, जब एआईएमआईएम (AIMIM) के फ्लोर लीडर अकबरउद्दीन ओवैसी ने राज्य के विभाजन के समय की भविष्यवाणियों को याद करते हुए भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी पर वॉशिंग मशीन वाला तंज कसा. इसके अलावा उन्होंने राज्य से जुड़े कई मुद्दों को उठाया. उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.  रेवंत रेड्डी भी अकबरुद्दीन की बात पर हंसते नजर आए.

अकबरुद्दीन ओवैसी- आज तेलंगाना अच्छी तरह से फल-फूल रहा है

अकबरुद्दीन ओवैसी ने सदन को संबोधित करते हुए आंध्र प्रदेश के विभाजन (2014) के दौर की यादें ताजा कीं. उन्होंने बिना नाम लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री (एन. किरण कुमार रेड्डी) का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था जब भविष्यवाणी की गई थी कि अगर तेलंगाना अलग राज्य बना तो यहां न बिजली होगी, न पानी और न ही विकास के लिए पैसा. ओवैसी ने कहा, ‘आज देखिए तेलंगाना विभाजन के बाद कितनी अच्छी तरह फल-फूल रहा है.’

पूर्व मुख्यमंत्री पर पार्टी बदलने को लेकर साधा निशाना
अकबरुद्दीन ने एन किरण कुमार रेड्डी को लेकर कहा कि वे नेता पहले कांग्रेस में थे. अब भाजपा में चले गए. शायद उन्हें जाना ही था, क्यों वॉशिंग मशीन तो अब भाजपा के पास है. 

उनके इतने कहने पर सदन में सभी की हंसी छूट गई. खुद रेवंत रेड्डी भी उनकी बातों पर हंसते नजर आए. 

कई मुद्दों को विधानसभा में उठाया

इनके अलावा अकबरुद्दीन ने जीएसटी संशोधन, मूसी नदी के पुनरुद्धार और जीएचएमसी के विस्तार जैसे विषयों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यवस्था ने तेलंगाना की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है. राज्य में उसको उचित फंड नहीं मिल रहा है. 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version