Home Business सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में...

सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

0

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के मुताबिक, मंगलवार सुबह उनकी तबीयत कुछ बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी, जिस वजह से उन्हें भर्ती किया गया है. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है.

सूत्रों ने बताया कि उन्हें चेस्ट (सीने) से जुड़े स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है. हालांकि, अभी तक कांग्रेस पार्टी या अस्पताल की ओर से सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

दिल्ली के प्रदूषण का सोनिया की सेहत पर बुरा असर

सोनिया गांधी 9 दिसंबर 2025 में 79 साल की हो चुकी हैं. वह लंबे समय से खांसी की समस्या से परेशान हैं, जिस वजह से वह समय-समय पर चेकअप के लिए आती रहती हैं. खासकर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण उनकी दिक्कतें बढ़ जाती है.

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी पिछले कई सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं. वे समय-समय पर नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं. फिलहाल वे अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं. उनकी सेहत में सुधार होने पर ही आगे की जानकारी मिल सकेगी. पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

शिमला में छुट्टियों के दौरान सेहत बिगड़ी थी

इससे पहले 15 जून 2025 को सोनिया को पेट में परेशानी के चलते सर गंगा राम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था. वह 3 से 4 दिनों तक भर्ती थीं. सोनिया की 7 जून को भी अचानक तबीयत खराब हो गई थी. तब वह प्रियंका गांधी के साथ शिमला स्थित घर में छुट्टियां बिताने गई थीं. लेकिन तबीयत खराब होने के चलते अगले दिन दिल्ली लौट आई थीं. उन्होंने 9 जून को सर गंगाराम अस्पताल में मेडिकल चेक-अप कराया था.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version