Home Business Greater Noida Crime: साउथ कोरियन लिव इन पार्टनर को मणिपुर की रहने...

Greater Noida Crime: साउथ कोरियन लिव इन पार्टनर को मणिपुर की रहने वाली लवर ने उतारा मौत के घाट, जानें आखिर हुआ क्या?

0

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक प्रेमिका ने अपने साउथ कोरियन लिव- इन पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवती मणिपुर की रहने वाली बताई जा रही है.

नोएडा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 जनवरी 2026 को GIMS अस्पताल से पुलिस को मेमो के जरिए सूचना मिली कि एक विदेशी नागरिक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है. सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान साउथ कोरियन नागरिक Mr Duck Jee Yuh के रूप में की है. वह वर्तमान में ATS  पायस हाइडवे सोसाइटी सेक्टर-150, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में रह रहा था. बताया जा रहा है कि मृतक एक नामी मोबाइल कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था.

मणिपुर की रहने वाली आरोपी लड़की

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक को अस्पताल लाने वाली युवती की पहचान लुंजेना पामई निवासी थाना खोपुम, जिला बिष्णुपुर, मणिपुर के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान युवती ने स्वीकार किया कि उसी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या की है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी युवती पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे. पुलिस के मुताबिक मृतक शराब के नशे में अक्सर युवती के साथ मारपीट करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था. आरोपी प्रेमिका ने गुस्से में आकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी खुद युवक को लेकर जिम्स अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शराब पार्टी के दौरान विवाद

बताया जा रहा है की रात में यह दोनों शराब पार्टी कर रहे थे और इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर के विवाद हुआ था. विवाद के बाद ही प्रेमिका ने चाकू से प्रेमी के सीने पर वार कर दिया. प्रेमी जब खून से लथपथ हो गया तो प्रेमिका उसको लेकर ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल पहुंची, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुबह के समय नॉलेज पार्क थाने के लिए मेमो भेजा गया, तब घटना की पूरी जानकारी हुई. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लड़की वहां पर मौजूद थी. उसने पूरी सच्चाई पुलिस को बताई कि कैसे शराब पीने के दौरान विवाद हुआ और वह मारपीट कर रहा था. इसी दौरान उसने चाकू चला दिया जो उसके सीने पर लगा. फिलहाल उसके सीने पर चाकू का एक ही निशान दिख रहा है, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुख्ता करेगी की कितनी जगह पर वार हुआ है. 

महिला से पूछताछ कर रही पुलिस

बताया जा रहा है की प्रेमिका उसे जान से नहीं मारना चाहती थी. पुलिस अभी भी महिला से पूछताछ कर रही है. एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस आरोपी युवती पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: कड़ाके की ठंड, घना कोहरा, बारिश और बर्फ, मौसम विभाग की 7 दिनों के लिए चेतावनी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version