Home Business रेहान-अवीवा की सगाई के बाद पहली फोटो आई सामने, पिता रॉबर्ट वाड्रा...

रेहान-अवीवा की सगाई के बाद पहली फोटो आई सामने, पिता रॉबर्ट वाड्रा बोले- बेटे को जीवनसंगिनी मिली

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की 29 दिसंबर 2025 को अवीवा बेग के साथ सगाई हुई. रेहान वाड्रा ने सगाई के बाद इंस्टाग्राम पर अवीवी के साथ पहली तस्वीर पोस्ट की है. उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें चल रही थी, लेकिन अब रेहान के इस पोस्ट ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया.

रॉबर्ट वाड्रा बोले- बेटे को जीवनसंगिनी मिली

रेहान वाड्रा के पिता रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘मेरे बेटे को उसकी जीवनसंगिनी मिल गई. मेरी दुआएं उसके साथ है. उसे जीवन में खुशियां मिले. उनका जीवन खुशियों, अटूट साथ, प्यार और शक्ति से भरा हो. ईश्वर करे कि वे इस जीवन यात्रा में एक-दूसरे का हाथ थामे रहें, साथ-साथ तरक्की करें और सफलता प्राप्त करें’

प्रियंका गांधी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा, ‘आप दोनों को बहुत सारा प्यार. आप दोनों हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते रहें और हमेशा वैसे ही सबसे अच्छे दोस्त बने रहें जैसे आप तीन साल की उम्र से हैं.’

रेहान ने हाल ही में अवीवा को किया था प्रपोज 

अवीवा बेग और रेहान दोनों को फोटोग्राफी में बेहद रुचि है. रेहान ने हाल ही में अवीवा को प्रपोज किया था. दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ था. सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में रेहान वाड्रा और अवीवा बेग साथ-साथ घूमते नजर आए थे. उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी थे.

रेहान वाड्रा और अवीवा दोनों का परिवार भी एक-दूसरे के काफी करीब है. रेहान वाड्रा ने देहरादून के मशहूर दून स्कूल से पढ़ाई की है. इसी स्कूल में पूर्व पीएम राजीव गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पढ़ाई की थी. इसके बाद रेहान ने लंदन जाकर आगे की पढ़ाई पूरी की.

ये भी पढ़ें : ‘हरगिज नहीं मिलूंगा…’, सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने PAK नेताओं से मिलने से किया इनकार, आसिम मुनीर पर हुए फायर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version