Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeBusinessIran-Israel War: ‘LPG से लेकर पेट्रोल-डीजल तक...’, पश्चिम एशिया में तनाव के...

Iran-Israel War: ‘LPG से लेकर पेट्रोल-डीजल तक…’, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत सरकार ने बताया क्या है देश की तैयारी?

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने आज रविवार (15 मार्च, 2026) को एनर्जी सप्लाई, समुद्री सुरक्षा और वहां फंसे भारतीयों को लेकर पूरी अपडेट दी है. भारत सरकार ने एक बयान जारी कर बताया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

LPG की क्या है भारत में स्थिति?

PIB की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सरकार ने साफ किया है कि देशभर में LPG डिस्ट्रिब्यूटरशिप पर कोई ड्राई-आउट की स्थिति नहीं है. हालांकि, शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को जहां 88.8 लाख बुकिंग हुई थी, वहीं अगले दिन शनिवार (14 मार्च, 2026) को यह घटकर 77 लाख रह गई. इसका मतलब यह है कि लोगों की पैनिक बुकिंग में कमी आई है. इसके अलावा, ऑनलाइन LPG बुकिंग का आंकड़ा 84% से बढ़कर 87% पहुंच गया है.

बयान में कहा गया कि सरकार ने LPG कंट्रोल ऑर्डर में बदलाव किया है. अब जिन घरों में PNG कनेक्शन है, उन्हें अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा. नए PNG उपभोक्ताओं को LPG कनेक्शन नहीं मिलेगा. इसके अलावा, शहरी इलाकों में LPG बुकिंग का अंतराल 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन कर दिया गया है ताकि सप्लाई बराबर बनी रहे.

जमाखोरी पर सख्ती के निर्देश

आंध्र प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में LPG की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी हो रही है. PSU ऑयल कंपनियों के अधिकारी भी डिस्ट्रिब्यूटरशिप्स पर सरप्राइज इंस्पेक्शन कर रहे हैं. इसके लिए सरकार ने देश के 22 राज्यों और UTs ने कंट्रोल रूम्स भी बना दिए हैं.

पेट्रोल-डीजल का क्या हाल?

सरकार ने कहा कि सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर चल रही हैं. देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक है. इनका आयात करने की कोई जरूरत नहीं है. किसी भी रिटेल आउटलेट यानी पेट्रोल पंप पर फ्यूल की कमी की कोई खबर नहीं है.

समुद्र में क्या हो रहा है?

सरकार ने कहा कि शनिवार (14 मार्च, 2026 को फुजैराह पोर्ट पर हमले के वक्त भारतीय जहाज ‘जग लाड़की’ वहां कच्चा तेल लोड कर रहा था. वो जहाज वहां से सुरक्षित निकल गया और भारत की तरफ रवाना हो गया. इसमें करीब 80,800 मीट्रिक टन मर्बन क्रूड ऑयल (Murban Crude Oil) है. इसके अलावा, दो भारतीय LPG टैंकर शिवालिक और नंदा देवी शनिवार (14 मार्च) को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पार कर चुके हैं. इनमें करीब 92,712 मीट्रिक टन LPG है. शिवालिक सोमवार (16 मार्च) को मुंद्रा पोर्ट और नंदा देवा मंगलवार (17 मार्च) को कांडला पोर्ट पहुंचेगी.

सरकार ने कहा कि अभी भी 22 भारतीय जहाज और 611 नाविक पर्शियन गल्फ के पश्चिम में हैं. DG शिपिंग की निगरानी जारी है. अब तक 276 भारतीय नाविकों को वापस लाया जा चुका है, पिछले 24 घंटों में 23 और वापस आए हैं.

भारतीयों की वापसी पर सरकार ने क्या कहा?

भारत सरकार ने अपने बयान में कहा कि 28 फरवरी, 2026 से अब तक करीब 1,94,000 यात्री इस इलाके से भारत लौट चुके हैं. UAE से अबू धाबी, दुबई, रास अल-खैमाह, शारजाह और फुजैराह से भारत के लिए उड़ानें जारी हैं. कतर का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला है. कतर एयरवेज की भारत के लिए सीमित उड़ानें चल रही हैं, जिनमें आज एक फ्लाइट दिल्ला के लिए है. जबकि बहरीन, कुवैत और इराक में एयरस्पेस बंद है. वहां से सऊदी अरब के रास्ते भारतीयों को निकाला जा रहा है.

सरकार की लोगों से अपील

सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराकर LPG बुकिंग न करें. LPG सिलेंडर IVRS, SMS, व्हाट्सएप और ऑयल कंपनियों के ऐप के जरिए बुक की जा सकती है, जहां PNG उपलब्ध हो, वहां सेवा बदलने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ेंः Assam Election 2026 Dates: 9 अप्रैल से असम में होंगे विधानसभा चुनाव, कब आएंगे नतीजे? जानें पूरा शेड्यूल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments