Monday, March 9, 2026
spot_img
HomeBusiness'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता...

‘बंगाल को टारगेट किया जा रहा’, राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल विवाद पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रतिक्रिया दी है. सीएम बनर्जी ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को टारगेट करने का आरोप लगाया है. सिलीगुड़ी के पास राष्ट्रपति के एक कार्यक्रम की जगह बदलने को लेकर चल रहे विवाद प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. कार्यक्रम में मिस-मैनेजमेंट की जिम्मेदारी इसके प्राइवेट ऑर्गेनाइजर की है.

कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन नहीं हुआ: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि शनिवार को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन नहीं हुआ. बंगाल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में मिसमैनेजमेंट की जिम्मेदारी प्राइवेट ऑर्गेनाइजर की है. एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की है. हम राष्ट्रपति की कुर्सी और भारत के संविधान का पूरा सम्मान करते हैं. इसे हम अपनी मां मानते हैं. हमें दोष न दें.

पीएम मोदी ने भी जताई निराशा 

पीएम मोदी ने कहा था कि राज्य के समझदार लोग एक आदिवासी महिला नेता और देश के राष्ट्रपति का अपमान करने के लिए पार्टी  को कभी माफ नहीं करेंगे. देश और नारी शक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस अपमान के लिए माफ नहीं करेंगी. आज जब देश इंटरनेशनल महिला दिवस मना रहा है, यह बहुत चिंता की बात है कि कल ही पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार ने भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गंभीर अपमान किया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल में 9वें इंटरनेशनल संथाली कॉन्क्लेव में शामिल होने पहुंची थी. यहां कार्यक्रम की जगह बदलने को लेकर और बंगाल सरकार के किसी भी मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाराजगी जताई. देखते ही देखते पूरे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया.

पीएम मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत बीजेपी नेताओं ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए. टीएमसी और अपनी सरकार पर हो रहे इस हमले को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी की कड़ी आलोचना की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments