Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeBusinessहैदराबाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, युद्ध की वजह से एयरपोर्ट पर थमे खाड़ी...

हैदराबाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, युद्ध की वजह से एयरपोर्ट पर थमे खाड़ी देशों के विमान, कई उड़ानें प्रभावित

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब हवाई यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है. हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देशों के लिए जाने वाली कई उड़ानों को अचानक रद्द कर दिया गया है, जबकि खाड़ी देशों से हैदराबाद आने वाली कई उड़ानों को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. इस फैसले के बाद यात्रियों के बीच भारी चिंता और अनिश्चितता का माहौल है.

हवाई अड्डे से मिली जानकारी के अनुसार शमशाबाद से खाड़ी देशों के लिए रवाना होने वाली कई नियमित उड़ानों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. इसके अलावा खाड़ी क्षेत्र से हैदराबाद आने वाली लगभग बारह उड़ानों को भी रोक दिया गया है. अचानक हुए इस फैसले के कारण कई यात्री घंटों तक हवाई अड्डे पर फंसे रहे और उन्हें अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं.

बहरीन और सऊदी अरब की भी उड़ानें रद्द
प्रभावित उड़ानों में मुख्य रूप से कतर, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत से आने-जाने वाली सेवाएं शामिल हैं. इसके अलावा बहरीन और सऊदी अरब से संचालित होने वाली कई उड़ानों को भी फिलहाल रोक दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और हवाई क्षेत्र में पैदा हुई अनिश्चित स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

खाड़ी देश वापस नहीं जा पा रहे कामगार
हवाई अड्डे पर मौजूद कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें अचानक संदेश मिला कि उनकी उड़ान रद्द कर दी गई है. कई लोग ऐसे भी थे जिन्हें रोज़गार के सिलसिले में खाड़ी देशों में वापस जाना था, जबकि कुछ यात्री अपने परिवार से मिलने जा रहे थे. उड़ानें रद्द होने के कारण कई लोगों को टिकट रद्द करवानी पड़ी या फिर नई तारीख पर यात्रा तय करनी पड़ी.

अधिकारियों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण कई हवाई मार्ग प्रभावित हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में विमान कंपनियां सुरक्षा कारणों से उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द या मार्ग बदलने का फैसला करती हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे हवाई अड्डे पर आने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी संबंधित विमान कंपनी से अवश्य प्राप्त करें.

ये भी पढ़ें

हैदराबाद में बीयर की सीलबंद बोतल में निकला मछली का बच्चा, ग्राहक के उड़े होश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments