इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान दिया है. मसूद ने असम में कहा कि युद्ध की आंच भारत तक आ सकती है. इजरायल और ईरान के बीच पिछले 6 दिन से युद्ध चल रहा है. अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया. इसमें वहां के सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत कई बड़े नेता मारे गए हैं.
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि पूरे विश्व को अमेरिका और इजरायल ने युद्ध की आग में झोंक दिया है. अब उसकी आंच भारत पर भी आ रही है. कल ईरान की शिप पर हमला हो गया जो भारत में नेवी प्रोग्राम में हिस्सा लेने आया था. वह हमारा मेहमान था. हमारे मेहमान पर हमला हो जाता है और हमारे प्रधानमंत्री इतना डर गए हैं. उसकी निंदा भी नहीं कर रहे हैं. इतने कमजोर प्रधानमंत्री की हम उम्मीद नहीं करते हैं. ऐसे तो कल चाइना भी हमें डराएगा. आज हमें मजबूती के साथ खड़े होने की जरुरत है.
ईरान प्रतिनिधियों से की थी इमरान मसूद ने मुलाकात
तीन मार्च को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के प्रतिनिधि से मुलाकात की थी. उन्होंने डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही से बात की. उन्होंने युद्ध में मारे गए सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर संवेदना प्रकट की. तब उन्होंने कहा था कि किसी भी मुल्क के मुखिया का जाना बहुत बुरा होता है. ईरान के साथ हमारे सदियों पुराने ताल्लुक हैं. खामेनेई साहब का इस तरह से कत्ल किया जाना, दुर्भाग्यपूर्ण है.
नेहरू और गांधी से प्रभावित थे खामेनेई
मसूद ने कहा था कि ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि भारत में बैठते हैं. उनसे मैंने बात की. उन्होंने बताया कि खामेनेई साहब कहते थे कि हिन्दुस्तान और ईरान की दोस्ती 3 हजार साल पुरानी है. उन्होंने पंडित नेहरू की किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया को चार बार पढ़ा था. उन्होंने कहा था कि अगर भारत को जानना है तो इस किताब को पढ़ना चाहिए. वह नेहरू और गांधी से प्रभावित रहे. उनका इंसानियत का रिश्ता भारत से हमेशा रहा.
Keyword: Congress, Assam, Imran Masood, Middle East, Assam Election 2026, Imran Masood On Iran Israel War, Latest News, Update News, Ali Khamenei
कांग्रेस, असम, इमरान मसूद, मिडिल ईस्ट, असम चुनाव 2026, ईरान इजरायल युद्ध पर इमरान मसूद, ताज़ा खबरें, अपडेट खबरें



