Saturday, June 20, 2026
spot_img
HomeTechnologyYouTube वीडियो पर आ गए 20,000 व्यूज तो अकाउंट में कितने पैसे...

YouTube वीडियो पर आ गए 20,000 व्यूज तो अकाउंट में कितने पैसे आएंगे? यहां जानिए कमाई का पूरा गणित

अगर आप कंटेट क्रिएशन कर रहे हैं तो यूट्यूब की कमाई का गणित पता होना जरूरी है. आपको CPM और RPM की जानकारी होना भी जरूरी है. आज हम आपको बताएंगे कि 20,000 व्यूज पर आपको कितने पैसे मिल सकते हैं.

अगर आपने अभी कंटेट क्रिएशन शुरू किया है और यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं तो इस प्लेटफॉर्म की कमाई का गणित समझना जरूरी है. दरअसल, यूट्यूब व्यूज, कंटेट कैटेगरी और दर्शकों की जियोग्राफी समेत कई फैक्टर्स के आधार पर पैसा देती है. अगर एवरेज देखी जाए तो 1,000 एड व्यूज पर क्रिएटर को 30-50 रुपये की कमाई हो सकती है. आइए जानते हैं कि 20,000 व्यूज आने पर आपको कितनी कमाई हो सकती है और कमाई का गणित कैसे काम करता है.

20,000 व्यूज पर कितनी कमाई होगी?

2026 में 1,000 व्यूज पर यूट्यूब लगभग 50-200 की कमाई हो सकती है. हालांकि, यह कैटेगरी, फॉर्मेट और लोकेशन के आधार पर सटीक कमाई अलग-अलग हो सकती है. ऐसे में अंदाजा लगाया जाए तो 20,000 व्यूज पर 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है. वहीं अगर आप पुराने क्रिएटर हैं और आपका चैनल स्टेबलिश हो चुका है तो 10 लाख व्यूज पर आपको 50,000-2,00,000 रुपये और 1 करोड़ व्यूज पर 20 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है. यह बात भी ध्यान रखने वाली है कि यूट्यूब से कमाई के लिए आपका YouTube Partner Program (YPP) में शामिल होना जरूरी है. इसके अलावा कमाई CPM और RPM पर डिपेंड करती है. 

क्या होता है CPM?

CPM यानी Cost Per Mille पर वह अमाउंट होता है, जो एडवरटाइजर हर 1,000 एड व्यूज के लिए यूट्यूब को देते हैं. यह कंटेट टाइप, ऑडियंस और साल के समय के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. भारत में यह लगभग 20-150 रुपये के बीच होता है. RPM की बात करें तो यह Revenue per mille पर मिली होता है. यह वह पैसा होता है, जो क्रिएटर को 1,000 वीडियो व्यूज के बाद मिलता है. CPM में से यूट्यूब का हिस्सा कटने के बाद RPM आता है. RPM में एड, चैनल मेंबरशिप, यूट्यूब प्रीमियम रेवेन्यू, सुपरचैट और सुपर स्टिकर्स समेत दूसरे रेवेन्यू सोर्सेस को भी कैलकुलैट किया जाता है. 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments