Saturday, June 20, 2026
spot_img
HomeBusinessबीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल...

बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल

देश के कई राज्यों में  राज्यसभा चुनाव के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अपने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बिहार, असम और ओडिशा से दो-दो प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से एक-एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से राज्यसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है.

नितिन नवीन बिहार से जाएंगे राज्यसभा

भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष नितिन नवीन को पार्टी ने बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. उनके नाम के ऐलान को बिहार की राजनीति में बीजेपी की अहम रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. नितिन नवीन के अलावा बीजेपी ने बिहार से ही शिवेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है.

असम में इन दो चेहरों को मौका

इसके अलावा बीजेपी ने असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को प्रत्याशी बनाया है. ओडिशा से जिन दो चेहरों को मौका मिला है, उनमें मनमोहन सामल और सुजीत कुमार का नाम शामिल है. बता दें कि सामल मौजूदा समय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल से पार्टी ने राहुल सिन्हा को प्रत्याशी घोषित किया है. छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा और हरियाणा से संजय भाटिया का नाम बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट में शामिल है.

राज्यसभा सीटों पर कब होगा चुनाव?

बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों से राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव होगा. मतदान की तारीख 16 मार्च है. चुनाव की प्रक्रिया में अब केवल एक दिन का समय बाकी है, 3 और 4 मार्च को होली के चलते अवकाश रहेगा, ऐसे में 5 मार्च तक ही नामांकन किया जा सकता है. बिहार से 5 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, इसमें राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह शामिल हैं. हरिवंश और रामनाथ ठाकुर जेडीयू, प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी आरजेडी और उपेंद्र कुशवाहा रालोमो से आते हैं.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments