Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeBusinessदिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट...

दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई के एक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं मिला, कोई आपराधिक षड्यंत्र नहीं मिला. राउज एवेन्यू कोर्ट के इस फैसले से सीबीआई संतुष्ट नहीं है और वो इसे दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देगी. 

जज ने क्या कहा?
राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई की चार्जशीट पर सवाल उठे. जज ने कहा क सीबीआई ने जो दस्तावेज दिए वो चार्जशीट से मेल नहीं खाते हैं. जज ने नाराजगी जताई कि अभी तक मुझे कन्फेशनल स्टेटमेंट की कॉपी तक नहीं दी गई. मैं सीबीआई के वकील से ईमानदारी की उम्मीद करता हूं. जज ने कहा- “मेरे मन में ये भी चिंता थी कि साउथ ग्रुप जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया. ये सही नहीं है. अगर सीबीआई यही चार्जशीट चेन्नई में फाइल करती तो क्या साउथ ग्रुप लिखती? किसने ये शब्द बनाया? 

क्या बोले केजरीवाल ?
दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद रो पड़े. उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी हम पर आरोप लगा रही थी. आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया. हम हमेशा कहते थे कि सत्य की जीत होती है. हमें न्यायप्रणाली पर भरोसा है. सत्य की जीत हुई.”

वकील ने क्या बताया
अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कहा, “एक्साइज स्कैम में राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट ने सभी मुजरिमों को बरी कर दिया है. उन्होंने बरी तब किया है जब सभी साक्ष्य और सभी स्टेटमेंट कोर्ट द्वारा देखे गए थे. उन्होंने माना कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई आरोप नहीं है. सीबीआई का आरोप था कि जो पॉलिसी बनाई गई थी, उसमें पूरी तरह से हेरफेर किया गया था और उसमें नकली डॉक्यूमेंट्स जोड़े गए थे.”

ये भी पढ़ें

‘बंगाल SIR में लगे जजों को चुनाव आयोग क्यों दे रहा ट्रेनिंग’, TMC की याचिका पर बोला SC- तो और कौन देगा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments