Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeBusinessIdeas of India 2026: मुंबई में आइडियाज ऑफ इंडिया 2026 का काउंटडाउन...

Ideas of India 2026: मुंबई में आइडियाज ऑफ इंडिया 2026 का काउंटडाउन शुरू, शशि थरूर और शाहरुख खान समेत कई हस्तियां करेंगी शिरकत, जानें डिटेल्स

एबीपी नेटवर्क का भव्य सम्मेलन ‘आइडियाज ऑफ इंडिया 2026’ अब बस तीन दिन दूर है. 27 और 28 फरवरी को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में होने वाला ये पांचवां संस्करण भारत के विचारों, प्रतिभाओं और भविष्य को सेलिब्रेट करेगा. दुनिया भर से आए बड़ी-बड़ी हस्तियां यहां वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था, बॉलीवुड, संगीत और खेल पर खुलकर चर्चा करेंगे. ये इवेंट लाइव एबीपी चैनलों, वेबसाइट और यूट्यूब पर भी दिखेगा.

पहला दिन: वैश्विक बहसों से शुरू होकर बॉलीवुड पर खत्म

यह कार्यक्रम 27 फरवरी को सुबह 9:50 बजे दीप प्रज्वलन से शुरू होगा. इसके ठीक बाद मेघना मिश्रा सरस्वती वंदना गाएंगी. सुबह 10:05 से एबीपी नेटवर्क के चीफ एडिटर अतिदेब सरकार स्वागत भाषण देंगे.

फिर विदेशों से आए एक्सपर्ट्स की बारी आएगी. सुबह 10:20 से शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जॉन मीयरशाइमर, डॉ. शशि थरूर के सवालों का सामना करेंगे. टॉपिक रहेगा ‘यूएस और इंडिया: ए वेरी रॉकी रिलेशनशिप’. इसके बाद 10:55 बजे त्सिंग्हुआ यूनिवर्सिटी के यान शुएतोंग विर संगीवी से चीन की नजरिए पर बात करेंगे.

सुबह 11:30 पर मोनिका डफी टॉफ्ट दुनिया के उथल-पुथल पर लीडरशिप की चुनौतियों पर चर्चा करेंगी. दोपहर 12:05 बजे वाणिज्य मंत्री पियुष गोयल ‘मास्टर ऑफ द डील’ सेशन में नेगोशिएशन के गुर बताएंगे, हालांकि इनमें से कुछ गेस्ट अभी पेंडिंग है.

लंच के बाद अरमान मलिक इंडीपॉप और प्लेबैक पर बात करेंगे. दोपहर 2:45 बजे पूर्व राजदूत रंजीत राय, अशोक के. कान्था और वीणा सिकरी पड़ोसी देशों के तनाव पर चर्चा करेंगे. सुनील शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी टैलेंट की विरासत पर बात करेंगे.

शाम को फिर जॉन मीयरशाइमर, यान शुएतोंग और मोनिका टॉफ्ट ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’ पर लौटेंगे. श्रेया घोषाल इंटरनेशनल म्यूजिक, पेरालंपियन प्रवीण कुमार, अवनी लेखरा और सुमित अंतिल हिम्मत की कहानियां सुनाएंगे. U-19 क्रिकेटर आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा युवा सफलताओं पर.

रात 7:30 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा करेंगे. रात 8 बजे शाहरुख खान ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ सेशन में चर्चा करेंगे, फिर डिनर होगा. हालांकि, शाहरुख खान ने अभी कन्फर्मेशन नहीं दिया है.

दूसरा दिन: भारत का फ्यूचर और सितारों का दबदबा

दूसरे दिन सुबह 10 बजे किंग्स कॉलेज लंदन के हर्ष वी. पंत विर संगीवी से ‘एडवांटेज इंडिया’ पर बात करेंगे. 10:30 पर डायरेक्टर्स कनु बेहल, अरन्या सहाय और क्रिस्टो टॉमी दर्शकों को जीतने के फॉर्मूले बताएंगे. अदनान सामी हीलिंग म्यूजिक पर, मृणाल ठाकुर बॉर्डर पार एक्टिंग पर चर्चा करेंगी.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर खास सेशन दोपहर 12:15 बजे डॉ. प्रत्युष कुमार, प्रो. तुषार गणेश रामकृष्णन (पेंडिंग) और डॉ. समित राय के साथ होग. मोना सिंह सेंटरस्टेज पर होंगी. डॉ. अंबरीश मिथल हार्मोन्स से लंबी उम्र पर चर्चा होगी.

लंच बाद ए.एस. दुलत और असद दर्रानी डॉ. थरूर के साथ भारत-पाक रिश्तों पर, अमिताभ कांत आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर, गुड गवर्नेंस पर आंध्र के नारा लोकेश और गुजरात के हर्ष संघवी बात करेंगे.

शाम 4 बजे आम लोगों की बड़ी कामयाबी पर डॉ. उदयकुमार शिरूर्कर, रोहन महाजन और अरुणाचलम मुरुगनान्थम टॉक करेंगे. 5 बजे कंगना रनौत ‘क्वीन ऑफ द स्क्रीन’ पर स्टेज शेयर करेंगी. डॉ. शशि थरूर इतिहास के सबक देंगे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव AI रेस पर (पेंडिंग). पंकज त्रिपाठी हार्टलैंड स्टोरीज, अनिल कपूर 40 साल के स्टारडम पर. 8:20 बजे सुमंता दत्ता वोट ऑफ थैंक्स देंगे, फिर डिनर के साथ प्रोग्राम खत्म होगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments