Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeBusiness'राहुल गांधी हाए-हाए...', मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता को दिखाए...

‘राहुल गांधी हाए-हाए…’, मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता को दिखाए काले झंडे, AI समिट को लेकर बढ़ा बवाल

दिल्ली में आयोजित AI समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद से देश में बवाल बढ़ता जा रहा है. दिल्ली कांग्रेस कार्यालय समेत देशभर में कई जगहों पर कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इसी दौरान शनिवार (21 फरवरी) को मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए.

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी का काफिला गुजरने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में राहुल गांधी को पोस्टर लेकर और काला झंडा लेकर विरोध करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान राहुल गांधी हाय-हाय के नारे भी लगाए गए. 

मुंबई में पेशी के लिए पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 2014 के आरएसएस मानहानि मामले में भिवंडी के अतिरिक्त सत्र न्यायालय में पेश होने के लिए मुंबई पहुंचे. उनकी पेशी से पहले भिवंडी के स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी. 

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता कोर्ट में पेश
इसी बीच बीजेपी युवा मोर्चा ने दिल्ली में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को भारत मंडपम में पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी को लेकर यूथ कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है.

बचाव में क्या बोली यूथ कांग्रेस
इंडियन यूथ कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन का बचाव करते हुए इसे लाखों नाराज बेरोजगार युवाओं की आवाज बताया है. उनका कहना है कि पीएम मोदी भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं. यूथ कांग्रेस का कहना है कि वो AI शिखर सम्मेलन के खिलाफ नहीं हैं लेकिन वो अब चुप नहीं बैठेंगे. बीजेपी ने यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन को बिना कपड़ों के, बेवकूफी भरा और बेशर्म उपद्रव बताया और आरोप लगाया कि इसकी योजना राहुल गांधी के आवास पर बनाई गई थी.

ये भी पढ़ें

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और CM योगी विवाद पर शारदा पीठ के शंकराचार्य का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments