Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeTechnologyऐप्पल भी यूज करेगी Galaxy S26 Ultra की खास डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, जानें...

ऐप्पल भी यूज करेगी Galaxy S26 Ultra की खास डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, जानें क्या है इसमें खास और कैसे करेगी काम?

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

25 फरवरी को सैमसंग अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च कर देगी. इस सीरीज के टॉप-एंड वेरिएंट Galaxy S26 Ultra में पहली बार प्राइवेसी डिस्प्ले मिलने जा रहा है. जब यूजर इस फीचर को इनेबल कर देगा तो उसके आसपास बैठे लोगों को स्क्रीन एकदम डार्क नजर आएगी और उन्हें यह पता नहीं चलेगा कि स्क्रीन पर क्या चल रहा है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ऐप्पल भी अपने डिवाइसेस में इस टेक्नोलॉजी को यूज करेगी. 

ऐप्पल लेगी टेक्नोलॉजी, लेकिन आईफोन में नहीं मिलेगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल सैमसंग की इस टेक्नोलॉजी को अपने मैकबुक्स में यूज कर सकती है. हालांकि, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा और प्राइवेसी डिस्प्ले वाला पहला मैकबुक मॉडल 2028 में लॉन्च होने के कयास हैं. बताया जा रहा है कि ऐप्पल इसे Pro सीरीज के मैकबुक में यूज करेगी और इसे प्राइवेसी डिस्प्ले फर्स्ट के तौर पर बेचा जाएगा. इससे पहले खबर आई थी कि सैमसंग ने ऐप्पल के M6 MacBook Pro के लिए OLED पैनल का मास प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. अब सैमसंग ही इसमें प्राइवेसी अपग्रेड ऐड कर सकती है.

Galaxy S26 Ultra में कैसे काम करेगी यह टेक्नोलॉजी?

Galaxy S26 Ultra में प्राइवेसी डिस्प्ले के लिए सैमसंग फ्लेक्स मैजिक पिक्सल OLED पैनल का यूज करेगी. इसमें एआई की मदद से पिक्सल लेवल पर लाइट की डायरेक्शन को कंट्रोल किया जाएगा, जिससे व्यूइंग एंगल नैरो हो जाएगा. इससे स्क्रीन पर चल रहा कंटेट केवल यूजर ही देख पाएगा. इसकी एक और खास बात है कि इससे डिस्प्ले की क्वालिटी पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा. यानी अभी तक प्राइवेसी के लिए जो लोग टेम्पर्ड ग्लास का सहारा लेते थे, उन्हें अब इस झंझट से छुटकारा मिल जाएगा. बताया जा रहा है कि यह फीचर कॉन्टैक्स्ट-अवेयर भी हो सकता है. यानी जैसी ही यूजर बैंकिंग ऐप या कोई लॉग-इन पेज पर होगा, यह इनेबल हो जाएगा, जिससे आसपास खड़े लोगों को स्क्रीन नजर नहीं आएगी.

ये भी पढ़ें-

गूगल ने चुपके से एंड्रॉयड में जोड़ दिए ये चार दमदार फीचर्स, ज्यादातर लोगों को नहीं है जानकारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments