Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeTechnologyफोन के इन हिडन सेंसर का करें यूज, डेली लाइफ के कई...

फोन के इन हिडन सेंसर का करें यूज, डेली लाइफ के कई काम होंगे आसान, नहीं पड़ेगी एक्स्ट्रा टूल्स की जरूरत

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

आजकल स्मार्टफोन केवल कॉलिंग और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग के लिए नहीं रह गए हैं. इनमें कई सेंसर लगे होते हैं, जो आपके लिए फोन को स्मार्ट बना देते हैं. नॉर्मल यूज के अलावा भी इनके कई यूज हैं, जिनसे आप अपने डेली टास्क आसानी से कर सकते हैं. आज हम आपको इन सेंसर के ऐसे यूज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं और इन्हें यूज कर आप अपने कई कामों को और आसान बना सकते हैं.

लेवल चेक करने के काम आता है फोन

फोन में लगे सेंसर मोशन और ओरिएंटेशन को ट्रैक करते हैं. इस काम के लिए एक्सेरोमीटर और गायरोमीटर यूज होता है और ये दोनों ही सेंसर लगभग हर स्मार्टफोन में मिल जाएंगे. ये बताते हैं कि फोन कितनी तेजी से और किस दिशा में मूव हो रहा है और इसका ओरिएंटेशन क्या है. इन्हीं सेंसर को आप लेवल टूल के तौर पर काम ले सकते हैं. अगर आपको कोई फ्रेम, शीशा या पोस्टर लगाना हो तो इन सेंसर की मदद से आप उसका लेवल माप सकते हैं. इसके लिए कई ऐप्स अवेलेबल हैं, जो इस सेंसर का यूज कर लेवल बता देती हैं.

इस सेंसर से लगाएं परफेक्ट लाइटिंग का पता

आपके फोन में एम्बिएंट लाइट सेंसर होता है. इसकी मदद से फोन को आपके आसपास की लाइटिंग का पता चलता है. अगर अंधेरा है तो यह सेंसर फोन की ब्राइटनेस को कम देगा और अगर आप धूप में खड़े हैं तो ब्राइटनेस बढ़ा देगा, ताकि आपको डिस्प्ले क्लियर दिखे. इस सेंसर से आप अपने कैमरे या डेस्क के लैंप की ब्राइटनेस को माप सकते हैं. इस तरह आप परफेक्ट लाइटिंग हासिल कर पाएंगे और आपकी आंखों पर काम करते हुए दबाव भी नहीं पड़ेगा. इसी तरह फोन के माइक्रोफोन से आप ऑडियो लेवल का भी पता लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

अब जेमिनी सिर्फ फोटो नहीं बनाएगा, कहते ही कर देगा असिस्टेंट की तरह ये काम, जिंदगी हो जाएगी आसान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments