Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBusiness'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को...

‘ये सिखों का अपमान था’, राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा ‘गद्दार’ तो PM मोदी ने दिया जवाब

संसद के बजट सत्र के सातवें दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की तरफ से दिए गए बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहने वाले बयान पर सिखों का अपमान करार दिया है. 

पीएम मोदी ने कहा, ‘कल जो घटना घटी, इसी सदन के सदस्य, कांग्रेस के शातिर दिमाग है, जिनका ऐसे युवराज ने उनको गद्दार कह दिया. अहंकार 7वें आसमान पर पहुंच चुका है इनका और कांग्रेस को छोड़कर कितने ही लोग निकले. कांग्रेस के कितने ही टुकड़े हुए. कई लोग इधर से उधर गए. लेकिन औरों को तो किसी ने भी गद्दार नहीं कहा. लेकिन कल सांसद को उन्होंने गद्दार कहा, क्योंकि वो सिख थे. ये सिखों का अपमान था. ये गुरुओं का अपमान था. कांग्रेस के अंदर जो कूट-कूटकर सिखों के खिलाफ नफरत भरी है, उसकी वो अभिव्यक्ति थी. इसी सदन के माननीय सांसद थे. लेकिन उन्हें कुछ भी दर्द नहीं. उन्होंने खेद नहीं जताया.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘जिसका परिवार देश के लिए शहीद हुआ है, उन्हें गद्दार कहना, देश कभी सहन नहीं करेगा. सिर्फ इसलिए कि उन्होंने राजनीतिक विचार में परिवर्तन किया. ऐसे लोग कांग्रेस को नहीं डुबाएंगे तो क्या करेंगे?’
  
क्या कहा था कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने? 

दरअसल, बुधवार को राहुल गांधी लोकसभा से निलंबित सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे. तभी रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजरे तो उन्हें देखकर राहुल गांधी ने कहा कि नमस्ते मेरे भाई, मेरे गद्दार दोस्त, चिंता मत करो तुम वापस आ जाओगे. 

इस दौरान राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया. बीजेपी ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी को सिखों का अपमान बताया है. इसके अलावा बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा सिखों को निशाना बनाते रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी को सबसे बड़ा गद्दार और सिखों का कातिल बता दिया. 

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

रवनीत सिंह बिट्टू राज्यसभा सांसद हैं. अभी मोदी सरकार में रेलवे मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं. अगस्त 2024 में बीजेपी ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा था. बीजेपी में शामिल होने से पहले बिट्टू कांग्रेस में ही थे. वह 2024 में बीजेपी में शामिल हुए हैं. उन्हें साल 2024 में बीजेपी ने लोकसभा का टिकट लुधियाना से दिया था, लेकिन वो कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से हार गए थे. इससे पहले बिट्टू दो बार लोकसभा सांसद लुधियाना से रह चुके हैं. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments